बेगूसराय में 40 विधायक बनाकर सरकार में मंत्री बनाने का संकल्प मुकेश सहनी
बेगूसराय के सीतारामपुर में काली पूजा में आज वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे। यहां इन्होंने भाजपा पर हमला बोला है। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन का भी विरोध किया। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी के 40 विधायक बनाकर सरकार में मंत्री बनाने का संकल्प दोहराया है।
मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत जलाओ पार्टी है। उनके साथ जाएंगे तो आने वाला नस्ल बर्बाद हो जाएंगे। हम लोग समाजवादी सोच के लोग हैं, सभी के साथ मिलकर रहना चाहते हैं। वे लोग देश को जोड़ने वाले लोग नहीं, देश को तोड़ने वाले लोग हैं।
सहनी ने आगे कहा कि लोगों को यह समझने की आवश्यकता है कि तोड़ने वाले के साथ रहेंगे या जोड़ने वाले के साथ रहने वालों के साथ रहेंगे। हम लोग को जोड़ने वाले से हैं। सभी जाति-धर्म के लोगों का सम्मान करते हैं। सभी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। यह देश सभी का है इसलिए सभी को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ रहने की आवश्यकता है।
हमने देखा कि भाजपा वाले गरीब के लिए नहीं हैं। हम गरीब, दलित, पिछड़ा का बेटा हैं, हमने चार विधायक बनाए और हमारे विधायक को खरीद लिया। नीतीश कुमार की सरकार हमने बनाई। यह लोग सामाजिक न्याय के साथ नहीं हैं, यह लोग सिर्फ सत्ता में रहना चाहते हैं। आरएसएस के साथ रहकर यह लोग सिर्फ देश को बर्बाद करते हैं।
हम दूसरे लोगों का हक अधिकार सुनने का काम करते आए हैं। हाल ही में मोहन भागवत ने कहा कि गरीबों पिछड़ों के साथ लोग 2000 साल से पशु जानवर के समान व्यवहार करते थे। उनको कहना पड़ा कि गरीबों को इंसान समझिए। आरएसएस के साथ रहने वाले नहीं चाहते हैं कि गरीब दलित आगे बढ़े।
आरएसएस के साथ रहने वाले चाहते हैं कि जैसा उनका पूर्वज गुलाम था, यह भी गुलाम रहे। हम लोग गुलामी की जंजीर को तोड़ चुके हैं, हमने संघर्ष करना सीखा है। हम संघर्ष करेंगे, किसी को तकलीफ नहीं देंगे।वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर मुकेश साहनी ने कहा कि सरकार जो चीज जरूरी है, वह काम नहीं कर रही है। वन नेशन वन इलेक्शन से क्या हो जाएगा। समाज को क्या फायदा होने वाला है, आप फायदा तो बताइए। 4 साल हो जाए और चुनाव हो, फिर 1 साल के बाद चुनाव कराया जाए। एक चुनाव में हजार-दो करोड़ रूपया खर्च होता है। 5 साल में चुनाव नहीं होकर 1 साल में चुनाव हो, इससे जनता को क्या फायदा होगा। जिसमें जनता का फायदा नहीं है तो वह काम नहीं होना चाहिए।
आरसीपी सिंह के पार्टी बनाए जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी बनाई है, लोकतंत्र में सभी स्वतंत्र हैं। जब उनको मौका था, तो उन्होंने कुछ किया नहीं, अब रिटायरमेंट के समय में 70 साल की उम्र में पार्टी बना रहे हैं। वह जब पार्टी में थे पावर में थे, कुछ नहीं किया। सबको अपना दल बनाने का अधिकार है, अपनी बात रखने का अधिकार है। दल बनाई है दल चलाएं, हमारी शुभकामनाएं।
मुकेश सहनी ने कहा कि हम महागठबंधन में हैं, पिछली बार चार विधायक बने थे, इस बार 40 विधायक बनाने का लक्ष्य है। बड़ी संख्या में लोग हमारे साथ खड़े हैं। हम अधिक से अधिक विधायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जब हमारे अधिक विधायक होंगे तो मंत्री बनेंगे। जब सरकार में हमारी जगह होगी तो सभी दलित-पिछड़ों को उनका अधिकार मिलेगा।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर मुकेश साहनी ने कहा कि सरकार जो चीज जरूरी है, वह काम नहीं कर रही है। वन नेशन वन इलेक्शन से क्या हो जाएगा। समाज को क्या फायदा होने वाला है, आप फायदा तो बताइए। 4 साल हो जाए और चुनाव हो, फिर 1 साल के बाद चुनाव कराया जाए। एक चुनाव में हजार-दो करोड़ रूपया खर्च होता है। 5 साल में चुनाव नहीं होकर 1 साल में चुनाव हो, इससे जनता को क्या फायदा होगा। जिसमें जनता का फायदा नहीं है तो वह काम नहीं होना चाहिए।

मौत होते ही देसी शराब बनाने वाले सभी चौधरी परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ भी किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष फैजल अहमद, अंसारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
इस अवसर पर विभूतियों को नमन करते हुए विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल 600 से अधिक देसी रियासतों का एकीकरण करने वाले देश के अद्वितीय नेता थे। उनका विचार था कि किसी काम को दायित्व पूर्वक किया जाए, जिससे देश एकता के सूत्र में बंधकर रह जाए।
मृतक की पहचान स्व. महेश्वर यादव के पुत्र अरविंद यादव (32) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अरविंद बरौनी रिफाइनरी में के कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्राइवेट मजदूरी करता था।
इसको देखते हुए नवीन दो दिन पहले तेघड़ा निवासी अपने साले राजा कुमार के साथ सलौना पहुंचा। दोनों की योजना थी कि सुबोध स्वर्णकार के आभूषण दुकान में रखी उनकी तिजोरी ले जाएंगे ताकि उसमें रखे पैसे और गहनों से परिवार का पालन किया जा सके। पर इससे पहले ही कुछ लोगों ने पैसा बकाया रहने की बात कहकर उन्हें रोक दिया।
इधर, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के जीडी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पूर्ववर्ती स्वयंसेवकों ने हर चौक-चौराहों पर अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक मिट्टी का दिया खरीदने और अपने घर को मिट्टी के दीया से ही सजाने की अपील की जा रही है।
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने छाती में गोली मार दी। आईसीयू में इलाज चल रहा है। गंगा दास की मां गंडौरी देवी और पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि हम लोग छठ व्रत करते हैं। दीपावली से पहले गणेश-लक्ष्मी पूजा और छठ के लिए गंगा स्नान करने सिमरिया आ रहे थे। आज सुबह करीब 3:00 बजे हम लोग धूरियान ट्रेन से राजेंद्र पुल स्टेशन पर उतरे। वहां से सिमरिया घाट जा रहे थे, इसी बीच टैक्स वसूली बैरियर के समीप स्थित हनुमान जी मंदिर के पास गंगा दास शौचालय करने गया। तभी बदमाशों ने छाती में गोली मार दी। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। एसपी मनीष ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
जल जीवन हरियाली प्रोग्राम के तहत 75 हजार पौधारोपण किया गया है। मौके पर प्रचालन एवं अनुरक्षण महाप्रबंधक सुरजीत घोष, मानव संसाधन अपर महाप्रबंधक सरोज कुमार, मानव संसाधन उप महाप्रबंधक डी.एस. कुमार, ईईएमजी वरिष्ठ प्रबंधक सूर्य प्रकाश चौधरी, मानव संसाधन वरिष्ठ प्रबंधक केशरी नंदन मिश्र एवं गौरव चक्रवर्ती, निगम संचार उप प्रबंधक उमेश निगम तथा सीएसआर एग्जेक्युटिव ज्योतिषमिता देवा बोरा भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू जगाने की बात तो करते हैं, लेकिन एक हिंदू छात्र और छात्राओं को जब पीटा जाता है तो छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट भी नहीं करते हैं। सत्ता पक्ष के नेता और मंत्री छात्र-छात्राओं को जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के बदले बचाने में लगे हुए हैं, जो हम सब बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Nov 02 2024, 21:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.3k