पटना में दीपावली की मची धूम, बच्चों ने किया दीप महोत्सव का आयोजन
*![]()
* पटना : आज धनतेरस है और धनतेरस-दीपावली के लिए राजधानी पटना में धूम मची हुई है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा दीपोत्सव पर बनाई गयी विभिन्न कलाकृतियों जैसे रंग-बिरंगे सुज्जजित दीप, कंदेल, लालटेन, तोरण, बंधनवार आदि की प्रदर्शनी आयोजित की गयी। इस आयोजन में बच्चो के माता- पिता विशेष रूप से आमंत्रित थे। विद्यालय के बच्चों के लिए रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी नौ-नौ प्रकार की रंगोलियां बनाकर स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली का सन्देश दिया। विद्यालय के निर्देशक राजीव भार्गव और प्रधानाध्यापिका शिवानी भार्गव ने बच्चों के सक्रिय व उल्लासपूर्ण भागीदारी के लिए सराहना की | साथ ही सभी को दिवाली एवं छठ पूजा की शुभकामनाए दी | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेवा भार्गव , इशिका प्रिया , निक्की , जागृति , वंदना , राघिनी , नेहा प्रसाद , श्वेतांगी , श्रेया का रेवा योगदान रहा | पटना से मनीष प्रसाद


पटना : बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमले पर जमकर विपक्ष पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि मैंने शुरू से कहा है जब रोपे पेड़ बबुल का तो आम कहां से आये। जो लोग राहुल गांधी उनके साथ खड़े हुए फारूक अब्दुल्ला के साथ जो कहते थे पाकिस्तान की बात करते थे।जो पाकिस्तान की बात करेंगे जो पत्थर फेंकने वालों की बात करेंगे राहुल गांधी वहां खड़े रहेंगे तो उसका अंजाम भी वही मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसका अब राहुल गांधी को जवाब देना है कि यह क्यों हो रहा है। इसके पहले जब एलजी का जमाना था तब क्यों नहीं इस ढंग का हो रहा थाय़ यह सोचने की और समझने की बात है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में जंगल राज दिखता है इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी हो या राहुल गांधी हो उन्हें न हिंदू दिखाई देता है अपने राज्यों में। कश्मीर में हिमाचल प्रदेश में उनको कुछ और दिखाई देता है। हिना शहाब राजद शामिल हुई है इस पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता को अच्छा संदेश दिया है लालू जी ने कि मैं सारे 2006 के पहले का सारा चीज व्यवस्थित कर रहा हूंय़ तुम लोग मेरे साथ खड़े रहो। दीपावली और छठ की छुट्टी शिक्षकों की कम की गई थी इस पर केंद्रीय मंत्री की ने कहा कि निश्चित रूप से दीपावली और छठ हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है और इसमें सरकार को इसका ख्याल निश्चित रखना चाहिए। स्वाभिमान यात्रा पर दंगे करने का आरोप लगा इस पर गिरीराज सिंह ने कहा कि दंगा तो तेजस्वी यादव कराना चाहते थे। मैं मैं 6 दिन की यात्रा के बाद 17 को मैं बिहपुर थाना से पहुंचा 22 को खत्म किया कहीं नहीं दंगा हुआ। क्योंकि मेरी नियत साफ थी। हमने हिंदुओं को संगठित होने की बात की थी। सशक्त हिंदू की बात की थी। बटोगे तो काटोगे मैंने किसी को काटने की बात नहीं की थी। हम अपने आप को बचाने की कोशिश करें ,तो मैं आज भी कह रहा हूं कि तेजस्वी यादव जी ने उसे दिन ईट से ईट बजाने की बात कही थी। उसी दिन ही अररिया में हुरडंग मचा। यह बता रहा है कि तेजस्वी जी क्या चाहते थे। पटना से मनीष प्रसाद
* पटना : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस एक मामले को सुलझा नहीं पा रहे तब तक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं । ताजा मामला पटना के बाकरगंज इलाके से है। जहां रविवार की रात एक चांदी के थोक विक्रेता अवधेश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश अग्रवाल अपनी दुकान बंद करके घर लौटे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर मे घुस कर हमला कर दिया और गोली मार दी। जिसमे उनकी मौत मौके पर ही हो गई।मृतक अवधेश अग्रवाल यूपी के रहने वाले थे और पटना में किराए के मकान में रहते थे। वे स्थानीय लोगों के अनुसार काफी मिलनसार थे और किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पीरबहोर और कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जानकारी देते हुए पिरबोहर थाना प्रभारी मोहम्मद हलिल पुलिस बताया कि रविवार की रात 11:30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की उनके घर में गोलीमार हत्या कर दी गई है। पुलिस पॉलिसी है जांच की जा रही है इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। पटना से मनीष प्रसाद
Oct 29 2024, 10:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k