दरभंगा में अपराध के खिलाफ प्रतिवाद मार्च
दरभंगा में बढ़ते अपराध के खिलाफ बहादुरपुर स्थित सीपीएम कार्यालय प्रांगण से सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर, कौआही, देकुली, रामनगर, पंडासराय गुमती, गौशालावर सहित इलाके से गुजरा। सीपीएम कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की मांग की।![]()
विनोद पासवान, सुशीला देवी और गणेश महतो ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात अपराध के खिलाफ ग्रामीणों की प्रतिरोध बैठक हुई थी। बैठक में 21 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
गिरफ्तारी होती है पर अपराधी नहीं रुक रहा है
गणेश महतो ने कहा कि इलाके में लगातार अपराधी सक्रिय हो रहे हैं। दिनदहाड़े कल ही कांग्रेस नेत्री के घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। आए दिन शहर में लूट और चोरी की वारदात हो रही है। प्रशासन चोरों और अपराधियों को पकड़ भी रहा है, धन्यवाद देता हूं। पर चोरी और अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही। जिससे यह पता चल रहा है कि प्रशासन घटना के बाद जागता है।
इससे आक्रोशित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला है। अगर प्रशासन सक्रिय नहीं होगी, तो हम लोग अपने आंदोलन को और भी उग्र करेंगे। प्रतिवाद मार्च में बत्ती देवी, सत्यनारायण पासवान, मोहम्मद कलाम, बद्री पासवान आदि शामिल थे।
सीपीएम नेता नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की सड़कों पर रात में चलने में स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोग भयभीत हैं। प्रशासन से हम मांग करते हैं कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।
दरभंगा से आरफा प्रवीन की रिपोर्ट


कार्यशाला 21 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक होना है। बहेरी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, समधपुरा की अंग्रेजी शिक्षिका डॉक्टर शैलजा के चयन के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद बिहार को पत्र प्रेषित किया है।
जख्मी पूर्व पार्षद के पति गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घर में बस दो लोग ही रहते हैं। उनका एक बच्चा है, जो बाहर रहता है। हमलावर युवक को वह लोग पहचान नहीं पाए ना ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी है। घटना की सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मब्बी थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए डीएमसी के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया था। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रक को जब्त कर लिया। इलाज के दौरान रामबालक यादव की मौत हो गई है। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार है। जबकि, ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामबाबू पासवान ने पानी की बर्बादी करने से रोका था और इसके बाद आरोपी गुस्से में आ गया।
बुजुर्ग रामबाबू पासवान ने इलाज के क्रम में बताया कि युवक इससे पहले भी दुर्गा पूजा के दौरान उनके पोता का सिर फोड़ दिया था। आरोपी हमेशा नशे में रहता है। कभी भी किसी पर हमला कर देता है।
हालांकि बाद में उसे स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
ड्राइवर भोला कुमार करीब 2 घंटे तक घटनास्थल पर ही बैठा रहा। उसने बताया कि सुबह 8:30 बजे वह जैसे ही कुमरपट्टी के पास पहुंचे, तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक उनके आगे आकर ओवरटेक करने लगी। इस पर उन्होंने भी गाड़ी को सड़क के बाएं तरफ किया, जिससे गाड़ी पुलिया से जाकर टकरा गई। ट्रक पर अनानास लोड है। सिलीगुड़ी बाइपास से इसे लेकर अयोध्या के लखनाऊत जाना था।
सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर अनानास लोड है। वहां स्थानीय चौकीदार को तैनात कर दिया गया है। जख्मी चालक और खलासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
आज लगभग 12 घंटे का कार्यक्रम है उद्घाटन सत्र दोपहर 1:00 तक चला। महोत्सव का प्रथम सत्र 2:30 से शाम 4:00 तक चला। इस अवधि में भारतीय संस्कृति, वैश्विक समस्याओं का समाधान और आर्थिक चिंतन का भारतीय दृष्टिकोण पर चर्चा की है।
Oct 21 2024, 19:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k