अपने बिहार यात्रा के तहत बांका के लिए रवाना हुए नेता प्रतिप तेजस्वी यादव, मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना*
*
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज से बिहार यात्रा पर निकल गए है। वे सबसे पहले बांका जिले के दौरे पर जा रहे है। वहीं बांका रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने इस कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर कहा कि अभी वो अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। जहां पंचायत और ब्लॉक के अध्यक्ष से डायरेक्ट संवाद करेंगे ताकि पार्टी के संगठन को मजबूत और धारदार कैसे किया जाये। उसके बाद फिर हम जनता के बीच भी जायेगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि अब इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। जब हम साथ थे तो काम होता था, लोगों को रोज़गार मिलता था लेकिन अब कुछ नहीं हो रहा है। वहीं बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर कहा कि पिछले बार चार में से तीन सीटें हमारी गठबंधन जीती थी इस बार चारों की चारों सीटें हम जीतेंगे। वहीं रावण वध के दौरान सीएम नीतीश कुमार के हाथ से तीर और धनुष गिरने पर कहा कि आजकल पता नहीं उनको क्या हो गया है। यही हमलोगों से हुआ होता तो राम का अपमान होता। लेकिन चलिए हो सकता है उम्र का प्रभाव वो दिखा है। लेकिन इसपर हम राजनीति हम करते नहीं है। अलग विषय है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सब धर्म का सम्मान होना चाहिए। नफरत फैलाने की राजनीति नहीं होनी चाहिए,और इनलोगों के पास कोई उपलब्धि तो है नहीं। गिरिराज सिंह कितने सालों से केन्द्र में मंत्री है। कोई उपलब्धी होती तो इसकी यात्रा करते। बताते कि ये उपलब्धि की है बताते कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लाया। तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नौकरी की बात नहीं करेगे,ये लोग शिक्षा की बात नहीं करेगे ये लोग चिकित्सा की बात नहीं करेगे,ये लोग मंहगाई को लेकर बात नहीं करेगे,सिर्फ बात करेगे हिन्दू और मुस्लिम को लड़ाने को लेकर। उन्होंने साफ़ शब्दों मे भाजपा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कोई भी बड़ा से बड़ा व्यक्ति भी क्यों ना हो अगर जहर घोlलेगा नफरत की राजनीत करेगा बिहार मे ,हिन्दू मुसलमान दंगा कराने की कोशिश करेगा बिहार मे तो राष्ट्रीय जनता दल चुप बैठने वाला नहीं है। ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखायेगा। पटना से मनीष प्रसाद
Oct 16 2024, 17:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k