सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा नगर पंचायत द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम और माता सीता का हुआ विवाह, जयकारों से गूंजा पांडाल
संजीव सिंह बलिया।सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण नगरा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के पांचवे दिन भारतीय सांस्कृत राम कृष्ण लीला राम प्रसंग- लक्ष्मण विश्वामित्र संवाद के बाद झांकी के साथ ही राम विवाह का मंचन का संस्थान वृंदावन से आए कलाकारों का बहुत ही सहज ढंग से मंचन कर दर्शको का मन मोह लिया। सर्वप्रथम लक्ष्मण और परशुराम संवाद : जब प्रभु श्रीराम भगवान शिव का धनुष तोड़ देते हैं तो इसकी सूचना परशुरामजी को मिलती है और वे क्रोधित होते हुए जनक की सभा में आ धमकते हैं। वहां जब वे राम को भला बुरा कहने लगते हैं तब लक्ष्मण से रहा नहीं जाता और फिर वे परशुराम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कटु वचनों में शिक्षा देने लगते हैं। इस संवाद में शील, क्रोध, संयम और वीरता का बखान होता है। बाद में श्रीराम लक्ष्मण का क्रोध शांत करते हैं। इसके बाद राम राम सीता विवाह का मंचन प्रस्तुत किया गया भगवान राम का परछावन कार्यक्रम का भव्य नजारा के साथ ही मंच पर जैसे ही भगवान श्रीराम का सीता के साथ विवाह हुआ तो पांडाल में मोजूद लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया. राम लीला का शुभारम्भ सेंट जोन्स कान्वेंट स्कूल नगरा के प्रबंधक कृष्णपाल यादव केपी, प्रधानाचार्य जगन्नाथ पात्रा, डाक्टर आर एस वर्मा, शांभवी हास्पिटल के डाक्टर डी प्रसाद ने भगवान की झांकी की आरती पूजन कर किया। इस दौरान राम लीला समिति के संयोजक हरेराम गुप्ता, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, डा शशि प्रकाश कुशवाहा, रामायण ठाकुर,,बबलू कसेरा, राजू चौहान, जयप्रकाश जायसवाल,उदयनारायण वर्मा, संजय सोनी, राहुल ठाकुर विक्की, रामप्रवेश मौर्य,मंजय कुमार अमन कसेरा,एंकर,राजू रामा चौहान आदि की भुमिका सराहनीय रही।
Oct 10 2024, 09:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.9k