दुनिया में कई ऐसे टैक्स भी लगते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप
डेस्क :– भारत में इनकम टैक्स के अलावा जीएसटी सबसे अहम टैक्स, जो लोगों द्वारा खरीदे गए सामानों पर लगता है। लोगों को अपनी आय के मुताबिक सरकार को टैक्स देना होता है और देना भी चाहिए, क्योंकि इससे देश का विकास होता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे टैक्स भी लगते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कई स्थानों पर टॉयलेट फ्लश को लेकर टैक्स देना पड़ता है, तो कहीं टैटू बनवाने पर भी टैक्स लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टैक्स के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
*कद्दू पर टैक्स*
अगर आपको पता चले कि कद्दू पर भी टैक्स लगता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी में ऐसा ही होता है। यहां पर लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है।
*टैटू पर टैक्स*
वर्तमान समय में टैटू बनवाना हर किसी का शौक बन चुका है, लेकिन अगर आपको इसपर भी टैक्स देना पड़े तो। जी हां, अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह प्रतिशत सेल्स टैक्स देना पड़ता है।
*टॉयलेट के फ्लश पर टैक्स*
सबसे हैरानी वाली है कि अमेरिका के मैरीलैंड में टॉयलेट के फ्लश पर भी टैक्स लगता है। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के इस्तेमाल पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि, इन पैसों का इस्तेमाल नालों की साफ-सफाई पर किया जाता है।
*आइस ब्लॉक पर टैक्स*
अमेरिका के एरिजोना में बर्फ का टुकड़ा (आइस ब्लॉक) खरीदने पर भी लोगों से टैक्स लिया जाता है। लेकिन, अगर लोग आइस क्यूब खरीदते हैं, तो उसके लिए कोई टैक्स नहीं है।
*ताश के पत्ते पर टैक्स*
अमेरिका के अलबामा में लोगों को ताश के पत्ते खरीदने या बेचने के लिए भी टैक्स देना होता है। खरीदने वाले को 10 फीसदी प्रति 'ताश की गड्डी', जबकि बेचने वाले को 71 रुपये फीस के साथ ही 213 रुपये सालाना लाइसेंस के लिए टैक्स देने पड़ते हैं। हालांकि, यह टैक्स सिर्फ ताश के 54 पत्ते या उससे कम खरीदने वालों पर लागू होता है।
Oct 07 2024, 12:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.4k