क्या आपके हाथों की नसें फूली-फूली दिख रही हैं? अगर हां, तो इसे सामान्य समझने की भूल न करें
![]()
डेस्क :– क्या आपके हाथों की नसें फूली-फूली दिख रही हैं? अगर हां, तो इसे सामान्य समझने की भूल न करें। इस तरह के संकेत कई बार गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। हाथों पर उभरती नसें आपको कुछ गंभीर बीमारियों की ओर संकेत देते हैं। ऐसे में हाथों की फूलती नसों को इग्नोर न करें। हालांकि, कई बार अधिक कामकाज की वजह से हाथों की नसें फूलने लगती हैं, इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से हाथों की नसों में सूजन या फिर हाथों की नसें फूलने लगती हैं।
बढ़ती उम्र हो सकती है वजह
हाथों की नसें फूलने के पीछे बढ़ती उम्र हो सकती हैं। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ लोगों की स्किन काफी पतली होने लगती है, जिसकी वजह से नसों में उभार नजर आने लगता है। यह परेशानी वैरिकोज वेंस से जूझ रहे लोगों में काफी ज्यादा दिखती है। यह नसें में ब्लड के जमाव के कारण भी होता है।
शरीर में फैट की मात्रा काफी कम होना
शरीर में फैट कम होना काफी मायने में अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा फैट कम हो जाए, तो शरीर की नसें फूलती हुई नजर आती हैं। दरअसल, जब आपके शरीर का फैट कम हो जाता है, तो इस स्थिति में नसें और स्किन के नीचे की संरचनाएं काफी दिखाई देने लगती हैं, जिसके कारण नसों में उभार नजर आता है।
*जेनेटिक कारण*
हाथों की नसों में सूजन या फुली हुई नजर आने के पीछे जेनेटिक कारण भी हो सकती हैं। अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य के हाथओं की नसें फूली हुई हैं, तो समझ जाएं कि इस तरह की परेशानी आपको भी हो सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
*नसों में खून जमा होना*
हाथों की नसें में खून जमा होने के कारण भी नसें फूली-फूली सी नजर आने लगती है। दरअसल, नसों में खून जमाव के कारण ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से हाथों की नसें फूली नजर आती हैं।
*विटामिन बी12 की कमी*
कई बार जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हाथों की नसें फूली-फूली सी नजर आती हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आप अपनी स्थिति का समय पर इलाज करा सकें।
नोट: हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।


डेस्क :– सिगरेट पीना आजकल फैशन सिंबल बन गया है। चाय के साथ सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए युवा हमारे आसपास नजर आ जाएंगे। सिगरेट सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है और ये कैंसर का कारण बनती है, ये तो हम सभी जानते हैं। कम लोग ये जानते होंगे कि चाय के साथ अगर सिगरेट पी जाए तो ये और भी खतरनाक कॉम्बिनेशन हो जाता है। इससे शरीर को कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा पैदा हो सकता है।
डेस्क :–लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से कब्ज, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
डेस्क :– एनर्जी का पावर हाउस कहलाने वाला केला शरीर के लिए तो बहुत लाभकारी है, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। केले को स्किन पर अप्लाई करने से चेहरे की पुरानी चमक को हासिल किया जा सकता है। केले में ऐसी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जो कि त्वचा की नमी को बरकरार रखती हैं। साथ ही स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखती हैं।
डेस्क:– भारत में सौंफ को एक पारंपरिक मसाले के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल चाय से लेकर मीठे पकवान व मिठाई आदि में भी किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ मिठाई व व्यंजनों में फ्लेवर व खुशबू देने के लिए ही नहीं किया जाता है, इस से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सर्दियों में सौंफ का काढ़ा पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। दो कप पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ डालकर उसे अच्छे से उबाल लें और फिर ठंडा होने के बाद उसमें आधा चम्मच गुड़ व आधा चम्मच शहद डालें। इस खास काढ़े का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको भी सर्दियों के दिनों में हेल्दी रहना है, तो हम आपको इस लेख में सौंफ का काढ़ा पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
डेस्क :– क्या आपके हाथों की नसें फूली-फूली दिख रही हैं? अगर हां, तो इसे सामान्य समझने की भूल न करें। इस तरह के संकेत कई बार गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। हाथों पर उभरती नसें आपको कुछ गंभीर बीमारियों की ओर संकेत देते हैं। ऐसे में हाथों की फूलती नसों को इग्नोर न करें। हालांकि, कई बार अधिक कामकाज की वजह से हाथों की नसें फूलने लगती हैं, इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से हाथों की नसों में सूजन या फिर हाथों की नसें फूलने लगती हैं।
डेस्क:– आपके शरीर में सबसे अधिक काम करने वाले अंगों में से एक लिवर भी है। यह खून को डिटॉक्स करने और पोषक तत्वों को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हालांकि कुछ फूड भी आपके लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से एक्सरसाइज का लिवर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ आसान एक्सरसाइज करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस लेख में हम ऐसी 5 आसन एक्सरसाइज के बारे में जानेंगे जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने वाले 5 एक्सरसाइज के बारे में।
Oct 02 2024, 09:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.3k