मोटापे से लेकर डायबिटीज होगा कंट्रोल,सुबह खाली पेट पीजिए लौकी का जूस
डेस्क :–लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से कब्ज, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
*वजन घटाने में मददगार*
लौकी के जूस में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
*दिल को रखे स्वस्थ*
लौकी के जूस का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
*पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए*
लौकी के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
*बॉडी डिटॉक्स करे*
रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
*डायबिटीज में फायदेमंद*
डायबिटीज रोगियों के लिए सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें सैपोनिन और टरपेनोइड्स तत्व मौजूद होते हैं, लिवर और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
नोट: हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

डेस्क :–लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से कब्ज, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डेस्क :– एनर्जी का पावर हाउस कहलाने वाला केला शरीर के लिए तो बहुत लाभकारी है, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। केले को स्किन पर अप्लाई करने से चेहरे की पुरानी चमक को हासिल किया जा सकता है। केले में ऐसी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं जो कि त्वचा की नमी को बरकरार रखती हैं। साथ ही स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखती हैं।
डेस्क:– भारत में सौंफ को एक पारंपरिक मसाले के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल चाय से लेकर मीठे पकवान व मिठाई आदि में भी किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ मिठाई व व्यंजनों में फ्लेवर व खुशबू देने के लिए ही नहीं किया जाता है, इस से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सर्दियों में सौंफ का काढ़ा पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। दो कप पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ डालकर उसे अच्छे से उबाल लें और फिर ठंडा होने के बाद उसमें आधा चम्मच गुड़ व आधा चम्मच शहद डालें। इस खास काढ़े का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको भी सर्दियों के दिनों में हेल्दी रहना है, तो हम आपको इस लेख में सौंफ का काढ़ा पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
डेस्क :– क्या आपके हाथों की नसें फूली-फूली दिख रही हैं? अगर हां, तो इसे सामान्य समझने की भूल न करें। इस तरह के संकेत कई बार गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। हाथों पर उभरती नसें आपको कुछ गंभीर बीमारियों की ओर संकेत देते हैं। ऐसे में हाथों की फूलती नसों को इग्नोर न करें। हालांकि, कई बार अधिक कामकाज की वजह से हाथों की नसें फूलने लगती हैं, इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से हाथों की नसों में सूजन या फिर हाथों की नसें फूलने लगती हैं।
डेस्क:– आपके शरीर में सबसे अधिक काम करने वाले अंगों में से एक लिवर भी है। यह खून को डिटॉक्स करने और पोषक तत्वों को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हालांकि कुछ फूड भी आपके लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से एक्सरसाइज का लिवर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ आसान एक्सरसाइज करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस लेख में हम ऐसी 5 आसन एक्सरसाइज के बारे में जानेंगे जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने वाले 5 एक्सरसाइज के बारे में।
डेस्क :– हम सभी जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure in hindi)आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है और इसे हार्ट अटैक के साइलेंट संकेतों में से एक माना जाता है। अगर आप समय पर हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति का इलाज नहीं कराते हैं तो ये आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। जिस तरह डायबिटीज आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है ठीक उसी तरह हाई ब्लड प्रेशर भी आपके खराब लाइफस्टाइल का एक परिणाम है, जिसकी वजह से कई जानलेना बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए ये सलाह दी जाती है कि हाई ब्लड प्रेशर रोगियों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल आपके द्वारा खाई जाने वाली कुछ चीजें आपका ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ाने का काम करती हैं। ये चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आप अपने रोजाना के खान-पान में यूज करते हैं, इसलिए आपको तुरंत इन्हें अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से फूड्स तुरंत आपका बीपी बढ़ाने का काम करते हैं।
डेस्क :–शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी होता है और ऐसा न करने पर हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सेवन किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह से दवाओं पर निर्भर रहना भी हानिकारक हो सकता है। हालांकि, अगर सही डाइट का सही तरीके से सेवन किया जाए और उचित रूप से परहेज रखे जाएं जो ज्यादातर लोगों को दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत नही पड़ती है। इसके अलावा कुछ अन्य चीजें भी हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं। इन चीजों में कुछ प्रकार के बीज भी शामिल हैं, जिनमें से एक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
डेस्क :– किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और गंदगी को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। किडनी में खराबी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पैरों में भी दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पैरों में नजर वाले आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी डैमेज की ओर इशारा कर सकते हैं।
Oct 01 2024, 11:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.8k