झारखंड के चतरा में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी करवाई,पुलिस ने 10 करोड़ की अफीम किया जब्त, ब्राउन शुगर मिनी फैक्ट्री भी पकड़ी गई।
![]()
चतरा: झारखंड में ड्रग्स और नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा जिले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव में छापा मारकर करीब 10.20 करोड़ रुपये की अफीम की बड़ी खेप बरामद की गई है। यहां ब्राउन शुगर बनाने की एक मिनी फैक्ट्री भी पकड़ी गई है।
पुलिस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है। झारखंड में इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर पकड़े जाने से पुलिस भी हैरान है। पुलिस को अब ऐसा लग रहा है कि राज्य में ड्रग्स माफिया काफी सक्रिय हैं।
दो लोग गिरफ्तार
इस सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चतरा के एसपी विकास पांडेय ने बताया कि 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन, एक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, जैक मशीन सहित कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अफीम और शुगर की अवैध फैक्ट्री चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए डीएसपी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने महुदा गांव में छापेमारी की।
पुलिस ने दी जानकारी
इस सिलसिले में पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही अन्य फरार तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस गिरफ्तार तस्करों से जानकारी लेने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इसका सरगना कौन है। किस तरह से झारखंड में ड्रग्स का कारोबार आगे बढ़ रहा है। पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी की इतनी बड़ी खेप को लेकर तस्करों की प्लानिंग क्या थी?












झारखंड : बंगाल की खाड़ी में 2-2 साइक्लोन दिख रहे हैं. दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं. दोनों हालांकि, अलग-अलग इलाके में हैं, लेकिन 23 सितंबर तक इसमें से एक के लो प्रेशर एरिया में बदल जाने की संभावना है. इसका असर मौसम पर भी देखने को मिलेगा. *तापमान में नहीं होगा बदलाव* भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र का कहना है कि अगले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. राज्य में अगले 5 दिनों तक उच्चतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी. मौसम विभाग ने साथ ही यह भी कहा है कि 22 सितंबर के बाद 23 सितंबर से 25 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने के आसार हैं. *झारखंड में कमजोर मानसून* मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के मौसम केंद्र में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. कुछ जिलों मे तापमान सामान्य से ज्यादा मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. कहीं से भी बारिश होने की खबर नहीं है. जमशेदपुर, रांची, डालटेनगंज, बोकारो-थर्मल, चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है. *रांची में वर्षा होने की संभावना* राजधानी रांची के आज के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहेंगे. बादल गरजेंगे. गरज के साथ वर्षा भी हो सकती है. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.


Sep 22 2024, 13:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k