अस्पताल में डॉक्टर कर रहा था देश को दहलाने की प्लानिंग, जानिए, ऐसे हुआ पर्दाफाश, तीन प्रदेश से 14 लोग हिरासत में लिए गए, जांच जारी
देशभर में आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, एवं राजस्थान की एटीएस टीमों ने संयुक्त रूप से कई जगहों पर छापेमारी की है। इस अभियान में एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार, देश में 'खिलाफत' के ऐलान की तैयारी चल रही थी तथा 'अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट' नामक आतंकी मॉड्यूल को विस्तार देने की योजना थी। इस मॉड्यूल का सरगना झारखंड की राजधानी रांची के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के रूप में पहचाना गया है। एटीएस की टीम ने इस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है तथा अब तक 3 प्रदेशों से कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल से जुड़ी आतंकी गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर झारखंड एटीएस, रांची पुलिस तथा दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने रांची, लोहरदगा, और हजारीबाग के 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनमें रांची के एक प्रतिष्ठित अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक अहमद भी सम्मिलित हैं, जिन्हें इस मॉड्यूल का प्रमुख बताया जा रहा है।
वही अब तक झारखंड, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में इस आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। झारखंड से 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनमें डॉक्टर इश्तियाक अहमद भी सम्मिलित हैं। इश्तियाक अहमद रांची के बरियातू इलाके में एक अपार्टमेंट में रह रहा था तथा उसने रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी।
छापेमारी में डॉक्टर इश्तियाक के पास से एक एके-47 सहित कई अन्य अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। वह देश में खिलाफत की घोषणा तथा गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। झारखंड में 16 स्थानों पर की गई इस छापेमारी में ATS, दिल्ली पुलिस, एसटीएफ एवं रांची पुलिस की टीमों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है।







नेपाल में आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नेपाल के तनहुं जिले में मर्सयांगदी नदी में एक बस गिर गई। बताया गया कि यह बस यूपी नंबर की थी और इसमें 40 यात्री सवार थे। अभी तक 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं।घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। नंबर प्लेट के आधार पर यह बस गोरखपुर की है।गोरखपुर से नेपाल गई बस केसरवानी ट्रेवल्स की है।नेपाली अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सयांगदी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई। अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। इससे पहले इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। तब काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स की बस हादसे का शिकार हुई थीं। बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुई थी।


Aug 23 2024, 15:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.0k