बेगूसराय जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू
सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए आज से 31 जुलाई तक के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। इस विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों की उपस्थिति में सदर अस्पताल में इसका शुभारंभ किया।
बेगूसराय के सिविल सर्जन ने बताया कि लक्ष्य है कि पॉकेट से एक पैसा खर्च किए बगैर मुफ्त में सभी का इलाज हो। बेगूसराय में करीब 26 लाख लक्षित लाभार्थी हैं। जिसमें करीब नौ लाख का कार्ड बन गया है, 17 लाख का बनाना है। 18 से 31 जुलाई तक के विशेष अभियान में साढ़े चार लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना है।
जिले भर में 750 जन वितरण प्रणाली विक्रेता के कार्ड बनाया जाएगा। करीब 26 हजार कार्ड प्रत्येक दिन बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह पूरा हो जाएगा तो शेष लाभार्थियों के लिए भी अलग से अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज कार्ड बनाया जा रहा है, लेकिन यह विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिला सकें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, डीलर, आवास सहायक और विकास मित्र लोगों को जागरूक करेंगे। सभी राशन कार्डधारी, राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान या अस्पताल में कार्ड बनवा सकते हैं।
किस प्रखंड में कितने लोगों का नहीं बना आयुष्मान कार्ड
बछवाड़ा प्रखंड में 125913, बखरी में 104899, बलिया में 115375, बरौनी में 156321, बेगूसराय सदर में 260738, भगवानपुर में 102940, वीरपुर में 65643, चेरिया बरियारपुर में 95366, छौड़ाही में 82312, डंडारी में 52336, गढ़पुरा में 89232, खोदाबंदपुर में 58430, मंसूरचक में 47596, मटिहानी में 92653, नावकोठी में 72416, साहेबपुर कमाल में 128051, शाम्हो में 21809 और तेघरा में 140328 लोगों का अभी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।
विशेष अभियान में प्रखंड का लक्ष्य![]()
बछवाड़ा प्रखंड में 31478, बखरी 26225, बलिया में 28844, बरौनी में 39080, बेगूसराय सदर में 65185, भगवानपुर में 25735, वीरपुर में 16411, चेरिया बरियारपुर में 23842, छौड़ाही में 20578, डंडारी में 13084, गढ़पुरा में 22308, खोदाबंदपुर में 14608, मंसूरचक में 11899, मटिहानी में 23163, नावकोठी में 18104, साहेबपुर कमाल में 32013, शाम्हो में 5452 और तेघरा में 35082 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य इस विशेष अभियान के तहत तय किया गया है। सभी प्रखंड के लिए प्रत्येक दिन का अलग-अलग टारगेट भी दिया गया है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट


की है। मृतका की पहचान गोरख उर्फ गोरेलाल यादव की पत्नी रूबी देवी (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का भाई खगड़िया जिला के मथार दियारा निवासी अजीत कुमार ने बताया कि 15 जुलाई 2021 को बहन की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार पांच लाख कैश, जेवर और सारा सामान दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में बहन को प्रताड़ित करने लगे। सोमवार को जानकारी मिली कि कमरे में बंद करके बहन को पीटा जा रहा है। हमलोगों ने ससुराल वालों से कहा भी था कि कल आएंगे, जो कहिएगा उसे पूरा कर देंगे। लेकिन उससे पहले ही पीट-पीटकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाने कि कोशिश कर रहे थे, उससे पहले हमलोग मौके पर पहुंच गए। अजीत ने आगे कहा कि छह महीने पहले भी दो भैंस दिया था। फिर भी उनलोगों का डिमांड कम नहीं हो रहा था। सास, ससुर, पति, भैंसुर, ननद और गोतनी ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि आज सुबह 11 बजे के मामले की सूचना बलिया थाने को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है।
Jul 18 2024, 20:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k