बोकारो के पेटरबार में सड़क हादसा,बराती से लौट रहे एक मारुती वैन अज्ञात वाहन ने मारी टककर, 2 लोगों की घटना स्थल पर मौत, 3 घायल
झारखण्ड डेस्क
बोकारो जिले के पेटरबार थाना क्षेत्र में बोकारो-रामगढ़ NH 23 पर आज मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ.बारात से लौट रही मारुति वैन को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मारुती वैन में सवार सभी लोग गोला से जारंडीह बाराती गए थे। वहीं सुबह बारात से वापस आने के क्रम में पेटरवार NH 23 बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच के पास यह हादसा हो गया।
घायल तीन लोगों में से एक को बेहतर इलाज के लिए बोकारो BGH रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को RIMS रांची Refer कर दिया गया है।
हादसे के शिकार हुए लोगों के नाम रूपेश नायक, पीयूष स्वर्णकार, उदय कुमार, सन्नी नायक हैं। सभी गोला थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी बताये जा रहे हैं।












Jul 17 2024, 19:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
75.8k