राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में प्रबल संवेदनशीलता, प्रखर राष्ट्रवाद एवं आध्यात्मिक चेतना संगठन की स्थाई पहचान है : सीडीओ
![]()
विकास कुमार अग्रहरी,सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित विंध्य कन्या पीजी कालेज में भारत विकास परिषद सोनभद्र शाखा द्वारा दायित्व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं प्रांतीय संरक्षक ब्रम्हानंद पेशवानी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर
मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य परिषद के मूल मंत्र है। भारत की राष्ट्रीय एकता, विश्वबंधुत्व, सर्वधर्म समभाव और उद्दात मानवता हमारी प्रेरणा एवं समाज के प्रति समरसता एवं एकात्मता का व्यवहार इसकी पूंजी है। राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में प्रबल संवेदनशीलता, प्रखर राष्ट्रवाद एवं आध्यात्मिक चेतना संगठन की स्थाई पहचान है।
भारत विकास परिषद की आस्था, मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव और भारतीय जीवन मूल्य पर आधारित है। प्रान्तीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल ने नए पदाधिकारी अंजली विक्रम सिंह, चित्रा जालान, अजीत जायसवाल, डॉ रोहित केडिया को शपथ दिलाई और कहा कि भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध, संपन्न एवं प्रभावी व्यक्तियों का एक गैर राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय संगठन है। जो अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर नवीन पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों द्वारा समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के महान कार्य में विगत 6 दशकों से निरंतर सक्रिय है।
समारोह में विनोद जालान, संदीप जायसवाल, जेपी गुप्ता, रमेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शिवम केशरी, विनोद जायसवाल, अनीता गुप्ता, शिवम सर्राफ़, कुनाल सिंह मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।




विकास कुमार अग्रहरी ,सोनभद्र। धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी आकृति पोखरियाल के नेतृत्व में ऑनलाइन योगा मीटिंग में अगस्त में होने वाले ऑनलाइन योगा चैंपियनशिप 2024 एवं धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान के विस्तार के संदर्भ में ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया।




विकास कुमार अग्रहरि सोनभद्र। देश में आज से लागू नई कानून व्यवस्था( BNS) भारतीय न्याय संहिता को लेकर क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,ओबरा थाना में आयोजित की पत्रकार वार्ता के दौरान आज से लागू हुई नई कानून व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी दी, केंद्र सरकार द्धारा आज से पुरानी कानून प्रक्रिया (IPC) इंडियन पीनल कोड में बदलाव कर (BNS) भारतीय न्याय संहिता किया गया लागू, कानून की कई धाराओं में भी किया गया बदलाव,गंभीर अपराध,धोखाधड़ी,बलात्कार, महिला उत्पीड़न की धाराओं में किया गया बदलाव, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कानून की जानकारी देते हुए कहा कि संसद द्वारा निर्मित नए कानून रविवार की मध्य रात्रि से प्रभावी रहे।
Jul 14 2024, 19:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.0k