/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz अगर आप इस समय कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं Tour&travel
अगर आप इस समय कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं
देशभर में इस समय बारिश ने दस्तक दे दी है और प्रकृति के नजारे अब धीरे-धीरे खूबसूरत होते दिखाई दे रहे हैं। मानसून का समय एक ऐसा मौका होता है जब देश के अधिकतर हिस्से की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है। बारिश का मौसम आते ही लोग घरों से निकाल कर अपनी पसंदीदा जगह को एक्सप्लोर करने भी पहुंच जाते हैं। कोई अपनी फैमिली के साथ घूमने फिरने निकलता है तो कोई दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए जाता है। बारिश के मौसम में पहाड़, रेगिस्तान और समुद्र तट सभी बहुत प्यारे लगते हैं। मानसून का मौसम लगते हैं आप लोग भी कहीं ना कहीं घूमने जाने का प्लान जरूर कर रहे होंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ शानदार जगह के बारे में बताते हैं जहां आप फैमिली या दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय कर सकते हैं।


*महाबलेश्वर*

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। जुलाई की रिमझिम बारिश में घूमने के लिए यह देश की सबसे अच्छी जगह में से एक है ।महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूदिया जगह बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको पहाड़ जंगल और झरनों की खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।यहां पर कुछ खूबसूरत स्थान है जहां का दीदार आपको जरूर करना चाहिए।



*उदयपुर*

उदयपुर राजस्थान का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत झीलों के लिए पहचाना जाता है।विश्व भर में इसे झीलों की नगरी के नाम से पहचान मिली हुई है। मानसून के समय कई सारे लोग यहां पर प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। आपके यहां फतेह है सागर झील, लेक पैलेस और पिछोला झील जरूर जाना चाहिए।




*पचमढ़ी*


बारिश के समय मध्य प्रदेश के पचमढ़ी हिल स्टेशन के सुंदरता देखने लायक होती है। मानसून के समय जब भी घूमने की बात आती है तो लोग पचमढ़ी का नाम लेते हैं। यह होशंगाबाद जिले में मौजूद एक सुंदर जगह है जो बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी मानी जाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।यहां पर आप पांडव गुफा, बी फॉल, धूपगढ़, अप्सरा विहार, सनसेट पॉइंट जैसी शानदार जगह देख सकते हैं।












आंध्र प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक इमारत के लिए प्रसिद्ध एक राज्य है। चलिए आज हम आपके यहां के कश्मीर के बारे में बताते हैं

आंध्र प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यह कृष्ण और गोदावरी नदी के संगम तट पर मौजूद है और भारत का लोकप्रिय राज्य होने के साथ-साथ पर्यटन केंद भी माना जाता है। यह जगह अपने पवित्र मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतें, समुद्र तट और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में पहचानी जाती है। हर महीने देश और विदेशी पर्यटक यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, तिरुपति और चित्तूर के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन लांबासिंगी एक ऐसी जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। इस जगह को आंध्र प्रदेश का कश्मीर बोला जाता है चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं ।

आंध्र प्रदेश में यह जगह अल्लूरी सीतारामा राजू जिले में मौजूद है। यह समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है और बहुत ही खूबसूरत है। यह विशाखापट्टनम
से 101 किलोमीटर दूर है और राजधानी अमरावती से इसकी दूरी 342 किलोमीटर पड़ती है। इस जगह की खासियत की बात करें तो यह बहुत ही खूबसूरत गांव है जो अपने चाय और कॉफी के बागानों के लिए दक्षिण भारत में पहचाना जाता है। यहां पर हरे भरे घास के मैदान, जीव और वनस्पतियों को देखने का मौका आपको मिल सकता है। इस गांव को प्रवासी पक्षियों का घर बोला जाता है। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस आंध्र प्रदेश के कश्मीर के नाम से पहचाना जाता है।यह दक्षिण भारत का एक ऐसा स्थान है जहां पर सर्दियों में बर्फबारी होती है और भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान बिल्कुल सामान्य रहता है। मानसून में यहां के खूबसूरती चरम पर होती है। सैलानियों के लिए यह जगह बहुत खास है क्योंकि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नजारे देखने का मौका मिलता है। हर महीने हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। इस जगह को खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि एडवेंचर के लिए भी पहचाना जाता है। यहां पर ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।









अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है

लेह-लद्दाख हमेशा से ही घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह रही है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय विरासत और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। तो ऐसे में हम आपको लेह-लद्दाख की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूम सकते हैं।

फुगताल मठ
फुगताला मठ को फुगताला गोम्पा के नाम से जाना जाता है। अगर आप लद्दाख जा रहे हैं तो इस जगह पर जाना न भूलें। यह अपने डिजाइन और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। आप यहां ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

जांस्कर घाटी
जांस्कर घाटी लद्दाख का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप कैंपिंग और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यह 7000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आप कई खूबसूरत जगहें देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर निमू गांव स्थित है। यह आकर्षण का केंद्र है, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।

पैंगोंग झील
पैंगोंग झील अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आपको खूबसूरत पौधे, पक्षी और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां मिलेंगी। यह 12 किलोमीटर लंबा है.

गुरुद्वारा पत्थर साहिब
इस स्थान के बारे में मान्यता है कि यहां गुरु नानकजी की मूर्ति है। यह स्थान बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
अगर नहीं होना है परेशान तो मिर्जापुर के पर्यटन स्थलों पर घूमने से पहले जान ले यह नियम

अगर आप मिर्जापुर में स्थित प्रसिद्ध फॉल घूमने के लिए आ रहे हैं, तो प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन को जान लीजिए। गाइडलाइन न मानना आपको भारी पड़ सकता है. बता दें कि पर्यटन स्थलों पर बारिश में काफी भीड़ उमड़ती है। जहां फॉल में अचानक से पानी बढ़ने और नियमों को न मानने की वजह से पिछले वर्ष कई हादसे हुए थे। इस बार बारिश से पहले प्रशासन ने पर्यटन स्थल पर घूमने वालों के लिए गाइडलाइन जारी किया है।
गाइडलाइन का पालन न करने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि बारिश से मिर्जापुर में विंढमफाल, टांडा फाल व खड़ंजा आदि फॉल है।
जहां बड़ी संख्या में  सैलानी पहुंचते हैं। अब सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। फॉल पर समय अवधि के दौरान ही पर्यटकों को अंदर रहने की अनुमति रहेगी। शराब पीकर या लेकर फॉल में जाने पर विधिक कार्रवाई होगी। फॉल के सुरक्षा के मद्देनजर जारी गाइडलाइन को न मानने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा का भी इस बार ध्यान रखा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए गुंडा दमन दल और एंटी रोमियो स्क्वाड की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन थाना अंतर्गत फॉल आता है। वहां पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ नजर रखेंगे, जो भी पर्यटक घूमने जा रहे है।वह नियमों का पालन करें।

मिर्जापुर जिले में 12 से ज्यादा फाल हैं।जहां लखनिया दरी, विंढमफाल, सिरसी फाल, सिद्धनाथ दरी, खड़ंजा फाल, कुशियरा फाल, बकरिया फाल व टांडा फाल में पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। यहां पर वाराणसी, प्रयागराज, भदोही, गाजीपुर सहित अन्य जनपदों से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते है।

ट्रैकिंग का असली मजा तो जुलाई से सितंबर के बीच होता है सही समय,आइए जानते हैं कुछ डेस्टिनेशन


घूमने- फिरने के लिहाज से मानसून सबसे रिस्की सीजन माना जाता है। इस मौसम में हिल स्टेशन्स जाने की प्लानिंग आपको खतरे में डाल सकती है। लगातार होने वाली बारिश से रास्ते खराब हो जाते हैं, पहाड़ दरकने की संभावना रहती है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी हो जाती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने का असली मजा बारिश के मौसम में ही आता है। ये सारी ट्रेकिंग वाली जगहें हैं। ट्रेकिंग करते हुए ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो आपकी ट्रिप को शानदार और यादगार बना सकते हैं।

फूलों की घाटी, उत्तराखंड
फूलों की घाटी एक्सप्लोर करने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान यहां आकर आप एक साथ फूलों की कई सारी वैराइटी देख सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। यहां 500 से भी ज्यादा प्रजाति के फूल खिलते हैं। इस साल 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल चुकी है, जो 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी। बिना देर किए बना लें प्लान।

सिंहगढ़ ट्रेक, पुणे
पुणे, मुंबई घूमने के लिए मानसून बेस्ट सीजन होता है। वैसे तो इन जगहों का मौसम ज्यादातर महीने सुहावना ही होता है, लेकिन मानसून के वक्त ये और ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो आपको पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रेकिंग को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। किले तक पहुंचने का रास्ता इतना मनोरम है कि आपको इसमें खो जाने का दिल करेगा। सिंहगढ़ ट्रेकिंग लगभग 3 किमी लंबी है। जिसे पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। 

हंपता पास, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के हंपता पास को भी कवर करने के लिए मानसून का प्लान बनाना चाहिए। समुद्र तल से 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह बारिश के मौसम में एकदम हरी-भरी नजर आती है। यहां की ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है। कुल्लू से शुरू होने वाले इस ट्रेकिंग को पूरा करने में 5 से 6 दिन का समय लग सकता है। 

मुल्लयनगिरी, कर्नाटक
कर्नाटक का मुल्लयनगिरी ट्रेक भी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। बारिश के मौसम में भी यह सेफ है। मुल्लयनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। मुल्लयनगिरी ट्रेकिंग लगभग 10 किमी लंबी है। ट्रेकिंग के दौरान आप कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग के भी मजे ले सकते हैं।