राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सहित अन्य पदों पर चयनित 9,888 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्त पत्र
गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र आज मुख्यमंत्री बिहार द्वारा प्रदान किया गया है। इसी उपलक्ष्य में सभी जिलों में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है।
गया ज़िला में आज मंत्री उद्योग विभाग सह पर्यटन विभाग सह गया जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा द्वारा बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं अमीन के कुल 666 चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र अपने हाथों से दिया है। इस अवसर पर गया जिला के प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र से ही आते हैं। जमीनी विवाद को दूर करने के लिए जो भी प्रयास है उसे किए जा रहे हैं।
बिहार में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। जमीन संबंधित जो भी समस्या है उसे दूर किया जा रहा है। जमीन संबंधित जो भी मामले आते हैं उसे ठीक करवाने की पहल उच्च अधिकारी से लेकर के आंचल स्तर तक किया जा रहा है। उन्होंने उद्योग विभाग के मंत्री के तौर पर कहा कि जमीन रहेगा तभी उद्योग भी बड़े पैमाने पर लगेंगे, इसलिए जमीन से संबंधित जो भी कार्य हैं उसे सही से निपटारा किया जाना है। आज इस बोधगया के पावन धरती पर 666 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य किया गया है। बिहार के प्रगति, बिहार के कल्याण के लिए आप सभी पूरी लगन के साथ बेहतर कार्य करें, पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें एवं अपने समाज का नाम रोशन करें।
जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री गया जिला का स्वागत करते हुए बताया कि विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिये 18, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिये 40, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के लिये 40 एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के 568 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। नियुक्ति पत्र वितरण के तुरंत बाद ही सभी को प्रशिक्षण करवाया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होते ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा और निर्धारित तय समय सीमा के अंदर कार्य को समाप्त किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नवनियुक्त सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दिया है। इस अवसर पर माननीय विधायक बाराचट्टी, एमएलसी कुमुद वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बोधगया नगर परिषद के अध्यक्ष अपर समाहर्ता राजस्व सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी गण उपस्थित थे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र आज मुख्यमंत्री बिहार द्वारा प्रदान किया गया है। इसी उपलक्ष्य में सभी जिलों में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है।
बिहार में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। जमीन संबंधित जो भी समस्या है उसे दूर किया जा रहा है। जमीन संबंधित जो भी मामले आते हैं उसे ठीक करवाने की पहल उच्च अधिकारी से लेकर के आंचल स्तर तक किया जा रहा है। उन्होंने उद्योग विभाग के मंत्री के तौर पर कहा कि जमीन रहेगा तभी उद्योग भी बड़े पैमाने पर लगेंगे, इसलिए जमीन से संबंधित जो भी कार्य हैं उसे सही से निपटारा किया जाना है। आज इस बोधगया के पावन धरती पर 666 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य किया गया है। बिहार के प्रगति, बिहार के कल्याण के लिए आप सभी पूरी लगन के साथ बेहतर कार्य करें, पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें एवं अपने समाज का नाम रोशन करें।




गया : जिलाधिकारी द्वारा आज बोधगया अंचल कार्यालय का औसत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी बोधगया से विभिन्न प्रकार के किया जा रहे हैं कार्यों की जानकारी ली बताया गया है कि बोधगया में कुल 14 हल्का है तथा 9 राजस्व कर्मचारी पदस्थापित है। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया कि बोधगया सहित अन्य अंचलों में जिला स्तर से ही रेंडमाइजेशन करवा कर ही राजस्व कर्मचारियों को हल्का का बटवारा करें।

गया। सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री अर्जुन राय बुधवार को गया पहुंचे। वे अपने पत्नी व भाई के साथ अपने माता-पिता के मोक्ष के कामना को लेकर पिंडदान के साथ कर्मकांड को पूरा किया।



गया। बिहार के गया में गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से विशेष समकालीन अभियान चलाया गया जिसमें फरार चल रहे 24 वारटियों को गिरफ्तार किया गया है।

गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड के बड़की चिलमी पंचायत के बुधौल एवं बलियारी मोड़, कलवन पंचायत के राजपुरा गांव में मंगलवार को कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का उद्धघाटन किया गया। उद्घाटन जीविका के एलएचस अजीत कुमार सिजेंटा से आयुष कुमार, राहुल कुमार एवं अध्यक्ष ने संयुक्त से किया।
गया शहर के गया सिविल कोर्ट के समीप एक कार डायवर्शन पर चढ़ने के दौरान कर एक्सीडेंट हो गई और कार में सवार चालक और पीछे बैठे महिला बाल बाल बची। इस दौरान आने जाने वाले गाड़ियों की दोनों तरफ से लंबी लाइन लग गई। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। 
गया। गया शहर के सर्किट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार और दो वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह, राहुल कुमार के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
तीन गुना टैक्स वृद्धि किए जाने से गया शहर के गरीब परिवार के लोग दुखी और परेशान है। सड़कों का वर्गीकरण में हो रहा निमार्ण में नियमों का पालन नहीं किया गया है। गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थाई समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव जब वार्ड नंबर 26 के पार्षद नहीं थे तो, तो अलीगंज, न्यू करीमगंज, करीमगंज को मुख्य सड़क के रूप में संपूर्ण क्षेत्र को मुख्य सड़क के रूप में अनुमोदित करने के लिए भेजा गया, जो अनुमोदित होकर नगर निगम को प्राप्त भी हो गया, परंतु गया नगर निगम बोर्ड की बैठक में उक्त सड़कों को संपूर्ण क्षेत्र को अपनी विशेष प्रभाव को दिखाते हुए, उन सड़क के वर्गीकरण में संशोधित किया गया। क्योंकि भोला मियां की पत्नी वार्ड नंबर 25 से वार्ड पार्षद हैं। इन्हीं कारणों से अनुचित लाभ पहुंचने की कोशिश की गई है तथा शेष बचे क्षेत्र के लोगों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से टैक्स में वृद्धि की गई है।
Jul 03 2024, 20:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
100.9k