जेल का ताला टूट गया, हेमन्त दादा छूट गया... नारा के साथ जुटे झामुमो कार्यकर्ता
![]()
हेमन्त सोरेन ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, BJP पर निकाली भड़ास....
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के बाद पहली बार जनता के सामने रु बरु हुए अपने आवास पर ही उन्होंने हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं की जन सभा को संबोधित किया।
इसी तरह जब ईडी उनके आवास पर पहली बार पहुंची थी तो कुछ इसी अंदाज में उन्होंने कार्यकर्ताओं को गर्म जोशी के साथ संबोधित किया था। आज भी उनका वही रूप और मंजर देखने को मिल रहा है। इस दौरान जनता बार-बार नारा लगा रही थी जेल का ताला टूट गया है हेमंत दादा छूट गया। इसी क्रम में हेमंत सोरेन आज बिरसा चौक भी आए और यहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्या अर्पण भी किया।
हेमंत सोरेन अपने आवास के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 5 महीना से जेल में रहने के बाद आज मैं आपके बीच में खड़ा हूं और आप सबको मालूम है कि मुझे या विपक्ष के लोगों को किस तरीके से पूरे देश में प्रताड़ित किया जा रहा है। ताकि कोई भी भाजपा के विरुद्ध खड़ा ना हो पाए इसकी जुगाड़ लगाए हुए है।
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा 2024 के लोकसभा में भाजपा को जनता ने ऐसा लाठी मारा है की लाठी तो दिख ही नहीं लेकिन दर्द बहुत हुआ है। इस विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा को चुनौती भी दे डाली है। उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग ऐसे लोग हैं जो सीरीज के माध्यम से यहां के गरीब जनता के खून चूसने का काम करते हैं।











मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए कृतसंकल्पित है। आपकी सफलता दूसरे युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने युक्ति पत्र पाने वाले छात्र-छात्राओं से कहा।
Jun 30 2024, 14:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k