रांची रेलवे स्टेशन में टला बड़ा हादसा, लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन,फिर हुआ चमत्कार, बच गई जान
![]()
रांची : अकसर रेलवे स्टेशन से ऐसी कई खबरें आती रहती है। जहां जल्द बाजी में यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते है और वे ट्रेन के नीचे गिर जाते हैं। लेकिन फिर भी यात्री ये गलती दोहराने में बाज नहीं आते हैं। दरअसल ऐसी ही एक घटना रांची रेलवे स्टेशन से सामने आई है। जहां एक लड़की चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। लेकिन गनीमत रहा कि उस हादसे में लड़की की जान बच गई, ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। यूं कहें कि ईश्वर की कृपा है जो किसी बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
![]()
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। आप तस्वीरों के माध्यम से साफ देख सकते हैं कि किस तरह यह लड़की चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी और उसका पांव फिसला और वह ट्रेन के नीचे जा गिरी। दरअसल धनबाद से खुलने वाली ट्रेन धनबाद अलेप्पी ट्रेन संख्या 13351 रांची स्टेशन पहुंची और यह ट्रेन जब रांची से खुलने वाली थी तब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में जब लड़की नीचे गिरती है और उसका बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस घटना में आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उस लड़की को बाहर निकाला।
आरपीएफ के मुताबिक जिस लड़की की जान बचाई गई उसका नाम मोनिका कुमारी है। वह ट्रेन संख्या 13351 से तमिलनाडु जाने के लिए रांची आयी थी। इस दुर्घटना में उसके पैर में हल्की खरोंच आयी है। रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को स्वस्थ घोषित कर दिया।











मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए कृतसंकल्पित है। आपकी सफलता दूसरे युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने युक्ति पत्र पाने वाले छात्र-छात्राओं से कहा।
Jun 29 2024, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k