*मौसम का मिजाज : राजधानी पटना समेत 8 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
डेस्क : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान से बरस रहे आग और भंयकर उमश भरी गर्मी ने पूरे जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर डाला है। आलम यह है कि इस भीषण गर्मी से लोगों की जाने जा रही है। पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से बेहाल है। सुबह के 9 बजे के बाद से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं रात दस बजे तक उमश भरी गर्मी ने लोगो को बेहाल कर रखा है। इसी बीच आज मंगलवार को फिर मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत प्रदेश के 9 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है, इसमें पटना भी शामिल है। आठ जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य व दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में गर्म दिन रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को पटना, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद गया के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं सीवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा, नालंदा जिले में लू का ऑरेंज अलर्ट है। *ये 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहें* सोमवार को पटना सहित 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद रहा। पटना, जमुई, मुंगेर लू की चपेट में रहा। वहीं गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जीरादेई, अरवल, बिक्रमगंज भीषण गर्मी की चपेट में रहा। *इन शहरों में दिन का तापमान रहा 40 के पार* पटना का 41.5, गया का 45.4, छपरा का 43.3, डेहरी का 26.4, शेखपुरा का 42.2, गोपालगंज का 42.1, जमुई का 41.2, बक्सर का 46.6, भोजपुर का 46.2, वैशाली का 44.3, औरंगाबाद का 46.9, बांका का 43.3, नवादा का 44, राजगीर का 44.3, अरवल का 46.4, बिक्रमगंज का 45.4 और मुंगेर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Jun 19 2024, 10:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.2k