चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें कैबिनेट में किसे-किसे मिल रही जगह
#chandrababunaidutakeoathaschiefminister_today

चंद्रबाबू नायडू आज आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना। जिसके बाद आज चौथी बार नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहा हैं। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे। नायडू समेत 25 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। मंत्रियों की लिस्ट में चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश का भी नाम शामिल है।
पवन कल्याण हो सकते हैं डिप्टी सीएम
जनसेना के संस्थापक एवं अभिनेता पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश में नायडू के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद दिए जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पवन कल्याण के साथ पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंदला मनोहर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
मंत्रियों की लिस्ट
• कोलू रविंद्र
• नाडेंडला मनोहर
• पी नारायण
• वंगलापुडी अनिता
• सत्यकुमार यादव
• आपका रामनायडू
• एनएमडी फारूक
• अनाम रामनारायण रेड्डी
• पय्यवुला केशव
• अनज्ञानी सत्यप्रसाद
• कोलुसु पार्थसारधि
• बलवीरंजनेयस्वामी
• गोत्तीपति रवि
• कांडला दुर्गेश
• गुम्मदी संध्यारानी
• जनार्दन रेड्डी
• टीजी भरत
• एस सविथा
• वासमशेट्टी सुभाष
• कोंडापल्ली श्रीनिवास
• मंदीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
• नारा लोकेश
बता दें कि आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।
Jun 12 2024, 10:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
76.4k