गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरन को विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने दिलाई
![]()
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधानसभा के सदस्य पद की आज शपथ ग्रहण कर ली। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक हैं।
![]()
कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने अपने कक्ष में शपथ दिलाया। इस दौरान कल्पना सोरेन के शपथ ग्रहण में उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक राजेश कक्ष पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय और यशस्विनी सहाय मौजूद रहे। इसके साथ ही कल्पना सोरेन के मां और पिताजी भी इस शपथ ग्रहण में सम्मिलित हुए।
गौरतलाप है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था। और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। कल्पना सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 27 हजार से अधिक मतों से हराया है।
गांडेय विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद खुशी जाहिर करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की जनता की मुखर आवाज सदन में गूंजेगी। साथ ही साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर भी हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि , हमने राज्य की सभी ट्राइबल सीट पर जीत दर्ज किया है। वही इस मौके विधायक कल्पना सोरेन ने कहा की जनता ने मुझे चुनकर भेजा है उनकी उम्मीदों पर खड़ा करने का प्रयास करूंगी।










रांची पुलिस ने आनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का उद्भेन किया है। रांची पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसने मोराबादी मैदान में रजिस्ट्री ऑफिस से एक लड़का दीपक टंडन को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी जामा तलाशी लेने के बाद उसके पास से 13 विभिन्न व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ऑनलाइन जुआ खेलाता था। जिसके लिए उसने बरियातू में ईशा अपार्टमेंट और जय जगन्नाथ अपार्टमेंट में भाड़े पर रूम लिए हुए था। इन दोनों अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
Jun 10 2024, 21:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.6k