झारखंड के महानायक बिरसा मुंडा की 124वी शहादत दिवस पर राजपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई लोगों ने किया नमन
![]()
रांची : देश के 1857 की क्रांति में झारखंड की धरती पर महानायक बने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश सहित झारखंड में भी मनाई जा रही है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 124वे शहादत दिवस के मौके पर रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधा कृष्ण ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
![]()
वहीं उन्होंने बिरसा मुंडा कक्ष का भी भ्रमण किया। जहा सन1900ईवी में अंतिम सांस ली। वही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल 25 साल जिए लेकिन उन्होंने जो क्रांति की लहर देश में लाई इसे वह मिसाल बन चुके है।
![]()
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक वीर योद्धा थे।इसलिए आज हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उनकी ही देन है कि आज हमे सीएनटी और एसपीटी एक्ट के तहत अधिकार मिला है। जंगल से निकलकर जमीन के लिए लड़ाई की थी भगवान बिरसा मुंडा ने
वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण के लिए बधाई दी। इधर झारखंड विधानसभा परिसर में मौजूद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने माल अर्पण कर उन्हें याद किया और उनके बलिदानों को नमन किया।
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम झारखंड में रहते हैं। जहा भगवान बिरसा मुंडा हमारी अगवाई करके हमें आजादी दिलाई। यहां पर रह रहे तमाम लोग शोषित वंचित दलित एवं आदिवासी के हित के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी।










रांची पुलिस ने आनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का उद्भेन किया है। रांची पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसने मोराबादी मैदान में रजिस्ट्री ऑफिस से एक लड़का दीपक टंडन को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी जामा तलाशी लेने के बाद उसके पास से 13 विभिन्न व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बरामद किया गया। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ऑनलाइन जुआ खेलाता था। जिसके लिए उसने बरियातू में ईशा अपार्टमेंट और जय जगन्नाथ अपार्टमेंट में भाड़े पर रूम लिए हुए था। इन दोनों अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
राँची: बाबू लाल मरांडी के बाद अब विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में परेशानी हो रही है तो ऐसा कौन कर रहा है।इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए।
Jun 09 2024, 14:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
22.7k