/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz Live Lok Sabha Election Results 2024 1:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:15 pm India
Live Lok Sabha Election Results 2024 1:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:15 pm

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:15 pm

Source : Election Commission of India

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:00 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:00 pm

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:00 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:00 pm

डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं |

हाजीपुर में चिराग पासवान आगे चल रहे हैं |

दिल्ली में बांसुरी स्वराज आगे चल रहे हैं |

करनाल से मनोहर लाल कटार आगे चल रहे हैं |

अनुराग ठाकुर जीते |

महबूबा मुफ़्ती पीछे चल रही हैं |

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: रुझानों में अल्‍मोड़ा में भाजपा आगे, कांग्रेस ने हरिद्वार में किया जीत का दावा

उत्तराखंड प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा। सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी मुख्यालय में आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मत गिने जाएंगे।

अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा आगे
उत्‍तराखंड की पांचों सीटों में से अल्‍मोड़ा में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा 9499 वोट से आगे चल रही है।

घनसाली में दूसरे राउंड के रुझान
दूसरा राउंड

घनसाली
1844 बीजेपी
625 कांग्रेस
501 निर्दलीय


राउंड वाइज मतगणना
दूसरा राउंड नरेन्द्रनगर

4038 बीजेपी
2071 कांग्रेस
पुरोला छह राउंड की काउंटिंग
भाजपा-852/480/817/949/793/780
कांग्रेस – 176/155/196/197/66/366
निर्दलीय बॉबी पंवार-2820/2170/1984/2325/705/883
देहरादून टिहरी लोकसभा (पहला चरण)
मसूरी से भाजपा 3000 वोट से आगे
कैंट से भाजपा 3500 वोट से आगे
सहसपुर से भाजपा 300 से पीछे
चकराता में कांग्रेस 30 वोट से आगे
रायपुर में भाजपा 3000 वोट से आगे
राजपुर में भाजपा 2700 वोट से आगे
गंगोत्री राउंडवाइज

बीजेपी -820/912/1082/702
कांग्रेस -99/83/158/131
बॉबी पंवार-812/834/1149/887
हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा आगे
हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 4191 वोटो से आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट

(डोईवाला)
भाजपा – 4059 मतों से आगे
भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत -5604
कांग्रेस वीरेंद्र रावत -1545

हरिद्वार में कांग्रेस ने जीत का दावा किया

हरिद्वार से लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि उनकी जीत पक्की है और उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा की पांचों सीटें हारेगी और कांग्रेस पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
Live Lok Sabha Election Results 2024 12:45 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 12:45 pm

Source : Election Commission of India

Loksabha Chunav 2024 Result: चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, बड़ी सीटों पर दिख रहा उलटफेर

देश में हुए 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव के नतीजे सुबह 8:00 बजे से आना शुरू हो गए हैं। जिस तरह से रुझान सामने आए हैं पहले कुछ ही घंटे में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि इस दौरान देश की कई बड़ी सीटों पर बड़े उलटफेर भी देखने को मिल रहे हैं। एक समय तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 6000 वोट से पीछे हो गए थे।

राहुल गांधी दोनों ही सीट से आगे चल रहे हैं। चुनावी नतीजे में हर मिनट हो रहे उलटफेर के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर जीतती हुई नजर आ रही है।

इंडिया गठबंधन भी NDA को टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है, जहां इस बार कांग्रेस 84 प्लस सीट पर लीड कर रही है तो पिछली बार चुनाव में कांग्रेस केवल 52 सीट पर ही सीमट कर रह गई थी। इस वजह से यह कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। जिस तरह से देश में मोदी लहर देखने को मिल रही है ऐसे में कांग्रेस का यहां प्रदर्शन उनके लिए खुशी लेकर आया है।

पिछले 10 सालों में कांग्रेस का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है, जबकि पूरे देश में एनडीए की तगड़ी लहर देखने को मिल रही है। फिलहाल 3 या 4 राउंड की गिनती ही हुई है। खबरों के अनुसार 21 राउंड तक वोटिंग की गिनती होना है। इस दौरान कई बार आंकड़े ऊपर नीचे हो सकते हैं। 10 साल बाद कांग्रेस 100 सीटों के पार पहुंची है।
Counting Live Update : वाराणसी से PM मोदी और वायनाड-रायबरेली से राहुल गांधी आगे, शिवराज 1 लाख वोट से आगे, अमेठी से स्मृति ईरानी बुरी तरह पिछड़ीं





Loksabha Chunav Result 2024 LIVE : सभी को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे और आज इसके नतीजे आ रहे है। सभी की निगाहें बस इसी बात पर टिकी हुई है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर इतिहास रचेंगे या फिर इंडिया गठबंधन पूरे देश को चौंकाएगा?

वाराणसी से PM मोदी आगे चल रहे है

वायनाड-रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे है

स्मृति ईरानी 10 हजार वोटों से पीछे

गांधीनगर से अमित शाह 2 लाख 50 हजार वोट से आगे

दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे

मंडी में कंगना रनौत 22 हजार वोटों से आगे

शिवराज 1 लाख वोट से आगे चल रहे है

इंदौर में लालवानी 2 लाख से आगे

दिग्विजय पीछे

नकुलनाथ पीछे

बंगलूरू ग्रामीण सीट से भाजपा के डॉ. सीएन मंजूनाथ करीब सात हजार वोटों से आगे चल रहे

सहारनपुर से इमरान मसूद, नगीना से चंद्रशेखर आगे

मेरठ से अरुण गोविल आगे

लखनऊ से सटी मोहनलालगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर पीछे चल रहे हैं.

NDA 290, I.N.D.I.A. 220 सीटों पर आगे
लोकसभा चुनाव मतगणना -2024: यहां राज्यवार जानिए, कहां कितनी सीटों पर कौन आगे और कौन सी पार्टी चल रही पीछे



NDA 283, I.N.D.I.A. 225 सीटों पर बढ़त; जम्मू-कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे


542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग

NDA 283, I.N.D.I.A. 225 सीटों पर बढ़त; जम्मू-कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे


लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में NDA 283, I.N.D.I.A. 225 सीटों पर आगे चल रहा है।


पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

राज्यवार शुरुआती रुझान

राज्य सीटें
NDA (भाजपा+)

बढ़त/जीत

INDIA (कांग्रेस+)

बढ़त/जीत

अन्य

बढ़त/जीत

उत्तर प्रदेश 80 38 39 1
महाराष्ट्र 48 5 1
आंध्र प्रदेश 42 20 0 4
पश्चिम बंगाल 42 20 3 19 (TMC)
बिहार 40 21 5 0
तमिलनाडु 39 0 3 2
मध्यप्रदेश 29 26 2 0
कर्नाटक 28 19 8 1
गुजरात 26 23 3 0
राजस्थान 25 14 10 1
ओडिशा 21 12 1 8
केरल 20
असम 14 9 4 1
झारखंड 14 9 5 0
पंजाब 13 0 10 1
छत्तीसगढ़ 11 8 1 0
हरियाणा 10 4 6 0
दिल्ली 7 4 3 0
जम्मू कश्मीर 5 2 2 1
उत्तराखंड 5 0 0 0
हिमाचल प्रदेश 4 4 0 0
मेघालय 2 0 1 1
अरुणाचल प्रदेश 2 2 0 0
त्रिपुरा 2 2 0 0
गोवा 2 1 1 0
मणिपुर 2 1 0 1
लक्षद्वीप 1 0 0 0
पुडुचेरी 1 0 1 0
सिक्किम 1 0 0 1
मिजोरम 1 0 0 1
नगालैंड 1 0 1 0
अंडमान निकोबार 1 1 0 0
चंडीगढ़ 1 1 0 0
दादर नगर हवेली- दमन दीव 2 1 0 1
लद्दाख 1 0 0 1
कुल सीटें- 543
कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, पिछले 10 साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही पार्टी
#congress_best_performence_last_10_years
लोकसभा चुनाव के लिए मतो की गिनती जारी है। वोटों की गिनती के साथ रुझान आने लगे हैं। रुझानों में बेशक एनडीए सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां मुकाबला कांटे का है। खासतौर से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना में इंडिया गठबंधन लगातार एनडीए को टक्कर दे रहा है। गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में भी इस बार इंडिया गठबंधन खाता खोलते नजर आ रहा है। यह दोनों ही राज्यों में पिछली बार एनडीए ने सूपड़ा साफ किया था।

*कांग्रेस इस चुनाव में 100 का आंकड़ा छूती दिख रही*
लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती ट्रेंड्स में एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है।यानी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बीजेपी अकेले 235 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है।वहीं कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से कांग्रेस बीते 10 साल में सबसे जोरदार प्रदर्शन करती दिख रही।काउंटिंग में जिस तरह के रिजल्ट नजर आ रहे और कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार दिख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में 100 का आंकड़ा छूती दिख रही। इससे पहले 2014 में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 44 सीटें आई थी। वहीं 2019 में 52 सीटें अपने नाम की थी। इस तरह से कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी अच्छा रहा।

*यूपी में दोनों लड़कों ने किया “खेला”*
इस चुनाव में कांग्रेस का ही प्रदर्शन बेहतर नहीं है, बल्कि पूरा इंडिया गठबंधन ही फॉम  दिख रहा है। एनडीए को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को लगभग 40 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यहां 80 सीटों में एनडीए 35 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 44 सीटों पर बढ़त मिली है। सबसे खास बात ये है कि समाजवादी पार्टी की सीटों में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। समाजवादी पार्टी को रूझानों में 35 सीटों पर बढ़त दिख रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी जिसे पिछले चुनाव में महज एक सीट मिली थी वो 8 सीटों पर आगे है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ लंबे समय से मुस्लिम और यादव वोट जुड़े रहे हैं। गठबंधन को इसका फायदा होता दिख रहा है।वहीं, 2017 की चुनाव में हार के बाद भी समाजवादी पार्टी और राहुल गांधी एक बार फिर एक मंच पर आए। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की छवि में हुई सुधार का लाभ कांग्रेस सपा गठबंधन को मिलता दिख रहा है।