डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने आवास पर जमकर खेला होली, बोले-कोरोना काल के बाद पहली बार खुलकर मना रहे यह त्योहार
पटना : इससाल होली का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बीते सोमवार 25 मार्च को होली मनाया गया। वहीं बिहार समेत कई राज्यों में आज 26 मार्च को होली मनाया जा रहा है। लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मना रहे है।
इधर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर जमकर होली खेली है। विजय सिंहै ने अपने आवास पर अपने कार्यकर्ताओं व परिवार के लोगों के साथ जमकर होली खेली और एक-दूसरे क रंग, अबीर और गुलाल लगा होली की शुभकामना दी। वहीं इस दौरान वे ढोल ताशे के बीच होली की गीत भी गाते नजर आए।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कल के बाद पहली बार खुलकर होली खेल रहा हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी लोगों के जीवन ऐसे ही खुशी और हर्षोल्लास का रंग भरा रहे।
पटना से मनीष प्रसाद


















Mar 26 2024, 14:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.6k