बड़ी खबर : पटना के सिविल कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर हुआ ब्लास्ट, 1 वकील की जिंदा जलकर मौत 3 घायल
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा हुआ है। कोर्ट परिसर स्थित एक ट्रांसफर्मर मे हुए ब्लास्ट मे एक वकील की मौत हो गई है। वही 3 घायल हुए है।
![]()
बताया जा रहा है कि आज बुधवार को तकरीबन 1.30 बजे पटना के सिविल कोर्ट मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब अचानक कोर्ट के अंदर गेट नंबर 3 पर बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हर कोई धमाके की वजह जानने के बजाए जान बचाने की जद्दोजहद में भागने लगे।
![]()
लेकिन हादसे की चपेट में तीन वकील आ गए। जिसमें एक वकील की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
![]()
जानकारी के मुताबिक पटना के सिविल कोर्ट में धमाके की आवाज ट्रांसफार्मर विस्फोट से हुई। जिसमें वकील दवेंद्र कुमार (50 वर्ष) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि 2 और वकील घायल हैं, जिसमें एक की हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है।
![]()
घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का आलम है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और तफ्तीश जारी है।
![]()
सबसे बड़ा सवाल कि ये महज एक हादसा या लापरवाही का नतीजा है।
पटना से मनीष प्रसाद


पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा हुआ है। कोर्ट परिसर स्थित एक ट्रांसफर्मर मे हुए ब्लास्ट मे एक वकील की मौत हो गई है। वही 3 घायल हुए है।















Mar 14 2024, 13:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k