लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 27/24, धारा 376,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
07.03.2024 को थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी मनोज कुमार पुत्र तिलकराम द्वारा उसके साथ दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मनोज कुमार को आज दिनांक 08.03.2024 को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।




गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टीगत दुखःहरण नाथ मन्दिर थाना कोतवाली नगर व पृथ्वीनाथ मन्दिर थाना खरगूपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने तथा मन्दिरों व जूलूसो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

नवाबगंज (गोंडा) ।भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पार के मोदी के सपनो को साकार करने के लिए कमर कस चुकी है आप महिलाओं का योगदान भरपूर चाहिए प बंगाल मे महिलाओ का जो उत्पीड़न हुआ है ऐसी कोई भी घटना ना हो इसके लिए पार्टी हाथो का मजबूत करे प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल से वर्चुअल महिलाओं को संबोधन प्रसारण बाद भाजपा महिला मोर्चा मंत्री ममता पांडेय ने बुधवार को ब्लाक सभागार मे महिलाओ को संबोधित कर कहा।

Mar 08 2024, 18:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k