भ्रष्टाचार से लोग परेशान,सत्ता बेअसर साबित -कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष
![]()
अमेठी। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार अंकुश लगाने मे बिफल है। लोगो को धर्म और जाति का साझा देकर उद्योगपति के ईशारे पर थिरक रही रही है। गरीब गरीबी मे परेशान है। माध्यम वर्ग अपने पोषण के लिए परेशान है।रहन-सहन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जनता परेशान है।किसान, छात्र, महिला,युवा देश के लिए जनता को आगे आना होगा।
सरकारी बिभाग मे जनता भ्रष्टाचार से तंग है। जनप्रतिनिधि की बात अधिकारी और कर्मचारी नही सुन रहे है। मनमानी से लोग परेशान है। देश मे मनमानी चल रही है। इसपर अंकुश लगाने मे सरकारे असफल है।
जिले मे कांग्रेस किसान मोर्चा कोर टीम की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस किसान मोर्चा अमेठी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ने रविवार को कही। उन्होने कहा कि देश जल रहा है।उस पर मरहम लगाने वाला कोई नही है।
खाद,बीज,दवाई,पढाई मे लूट मची है। शिक्षा मे सौतेला व्यवहार सरकार की शह पर चल रही है। बिजली कटौती से किसान परेशान है। बिजली की जांच के नाम पर सरकारी ऐजेन्सी किसान को नंगा कर रहे है। लाखो रूपये की जबरन बसूली चल रही है। किसान को उपज का मूल्य सरकार देने से भग रही है।
किसान को बीज फसल प्रदर्शन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। लेकिन घटिया बीज की आपूर्ति सरकार ऐजेन्सी कब बन्द करेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मे किसानो की शिकायत दूर नही हो रही। बिचैलिया के माध्यम से किसान कब तक लूटे जायेगे। आधे से अधिक किसान योजना का लाभ पाने से बंचित है। कांग्रेस किसान मोर्चा की कोर टीम की बैठक मे कांग्रेस किसान नेताओ का जमावडा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार दूबे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस किसान मोर्चा प्रदेश सचिव कपिल पाण्डेय ने करते हुए कहा कि आज किसान लूट रहा है। उसका सरकार मदत नही कर रही। देश को धर्म और जाति मे बांटने का काम बन्द हो। किसान को शोषण मुक्त करने का कांग्रेस का संकल्प लिया है। अन्नदाताओ की खबर कांग्रेस लेगी।









अमेठी। कौशल विकास मिशन के प्लेसमेंट अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में डी0डी0यू0जी0के0वाई0 योजना के तहत जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

अमेठी। आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस परिसर जगदीशपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।

Mar 04 2024, 10:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k