नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण कार्य योजना पर लिया गया निर्णय
गया : नगर निगम के सभागार में गुरुवार को मेयर वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न। जबकि बैठक का संचालन स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मनोज कुमार, विनोद यादव, चुन्नु खान, धमेंद्र कुमार, तब्सूम परवीन, स्वर्णलता वर्मा, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, कार्यपालक अभियंता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं पर निर्णय लिया गया।
प्रदूषण मुक्त के लिए लगेंगे स्मॉग टावर
बैठक के दौरान सदन में समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़ी पहल की जरूरत है।
शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए स्मॉग टावर लगाने का निर्णय लिया गया है। शहर में नौ स्थानों पर स्माग टावर लगाए जाएंगे। इससे शहर के लोगों को प्रदूषण हवाओं से निजात मिलेगी। स्मॉग टावर जहरीली हवाओं का 80 प्रतिशत शुद्ध करने का काम करेगा। इससे लोगों सांस लेने में परेशानी नहीं होगी।
जलापूर्ति व्यवस्था पर जोर
मेयर ने कहा कि गर्मी को देखते हुए शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। सदन में बताया गया शहर के 800 चापाकल, 132 प्याऊ सहित अन्य जलापूर्ति से जुड़े मरम्मती हेतु संबंधित संवेदक और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है ताकि जल संकट उत्पन्न न हो सके।
सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए होगी खरीदारी
शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सदन में सीएनजी युक्त 60 टेंपू टीपर खरीदने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। क्योंकि शहर में डीजल से चलने में वाले टेंपू पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। इसी को देखते हुए सीएनजी टेंपू टीपर खरीदारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ट्रांसफार्मर स्टेशन बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
शहर में 20 स्थानों लगेगा हाईमास्क लाइट
शहर में 20 स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। हाईमास्क लाइट शहर के मानपुर, गांधी मैदान, नवागढ़ी, नगर निगम कार्यालय, दंडीबाग, डेल्हा, एटी गेट आदि स्थानों पर लगेगा। वहीं जीबी रोड और केपी रोड में भी लाइट लगेगा। साथ ही पोल पर रोपवे लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं रोप लाइट में प्रचार प्रसार के लिए बैनर पोस्टर लगाने का प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। जिन व्यक्तियों द्वारा बैनर पोस्टर लगेंगे दण्ड शुल्क वसूला जाएगा।
इन पर भी हुई चर्चा
297 गली-नली योजनाओं यथा शीघ्र पूरा कराने निर्णय
सैरात बंदोबस्ती पर निर्णय
निगम के नए रोप लाइट पोल पर सैरात बंदोबस्ती नहीं होगा।
सफाई गाड़ियों की मरमती पर चर्चा
नाला-नालियो की सफाई पर चर्चा
ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु जेबरा सिग्नल लाइट लगाने पर हुई चर्चा।
शहर में 20 हाईमास्क लाइट लगाने का निर्णय।
गया से मनीष कुमार






गया। बिहार के गया में रामपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल की बरामदगी कर उसका सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सौंपा है।
गया। बिहार के गया में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी आशीष भारती ने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
गया। गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 24 फरवरी को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव "जन विश्वास यात्रा" को संबोधित करेंगे। गया शहर विधानसभा 230 सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष (अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ) के ज्ञानदत्त कुमार प्रजापति ने बताया कि 24 फरवरी को "जन विश्वास यात्रा" को संबोधित करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गया शहर के गांधी मैदान में आएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
गया/डोभी। जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी बाजार स्थित अगंदा टोले के स्वर्ण व्यवसाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब पत्नी बाजार से मार्केटिंग कर अपना घर अगंदा लौटी, तो देखी रस्सी से पति का लटका हुआ शव मिला। पत्नी के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे।
Feb 22 2024, 20:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.9k