*बल्दीराय में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,आठ किमी दूर गोमती नदी तक निकली गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा*
सुल्तानपुर के बल्दीराय में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन: आठ किमी दूर गोमती नदी तक निकली गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जहां कथा से पूर्व आठ किमी दूर गोमती नदी तक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाए व पुरुष शामिल हुए।
विभिन्न गांवों से होकर गुजरी कलश यात्रा डोभियारा में चार पहिया वाहनों से गाजे-बाजे के काफिले के साथ श्री अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक देवेंद्र महराज की अगुवाई में यात्रा शुरू हुई। जो पूरे कंधई, तिरहुत मोड़, हलियापुर व कांकरकोला चौराहे से होते हुए गोमती नदी तट पर पहुंची। जहां आयोजक व मुख्य यजमान जगजीवन सिंह के द्वारा पूजन के बाद महिलाओं ने गोमती नदी के जल से कलश भरा। उसके बाद मंगल गीत गाते हुए वापसी हुई। ये सभी रहे मौजूद इस अवसर पर दयानंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, वासुदेव सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक, हिमांशु, आदित्य, सतीश, मनीष, सच्चिदानंद, जय प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष शामिल रहे।

सुल्तानपुर के बल्दीराय में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन: आठ किमी दूर गोमती नदी तक निकली गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जहां कथा से पूर्व आठ किमी दूर गोमती नदी तक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाए व पुरुष शामिल हुए।
विभिन्न गांवों से होकर गुजरी कलश यात्रा डोभियारा में चार पहिया वाहनों से गाजे-बाजे के काफिले के साथ श्री अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक देवेंद्र महराज की अगुवाई में यात्रा शुरू हुई। जो पूरे कंधई, तिरहुत मोड़, हलियापुर व कांकरकोला चौराहे से होते हुए गोमती नदी तट पर पहुंची। जहां आयोजक व मुख्य यजमान जगजीवन सिंह के द्वारा पूजन के बाद महिलाओं ने गोमती नदी के जल से कलश भरा। उसके बाद मंगल गीत गाते हुए वापसी हुई। ये सभी रहे मौजूद इस अवसर पर दयानंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, वासुदेव सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक, हिमांशु, आदित्य, सतीश, मनीष, सच्चिदानंद, जय प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष शामिल रहे।

सुल्तानपुर में ढाई साल में आया कोर्ट का बड़ा फैसला,बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले को 20 साल की कैद,56 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया सुल्तानपुर में चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में आज पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को 20 साल कैद में रखने की सजा सुनाई।
आपको बताते चले कि कोर्ट ने 56 हजार का अर्थदंड लगाते हुए 90 प्रतिशत धनराशि को पीड़ित को देने का आदेश भी दिया है। कुड़वार के एक गांव का मामला आपको बता दें कि घटना जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। विशेष लोक अभियोजक सीएल द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां ने 16 जून 2021 को कुड़वार थाने में केस दर्ज कराया था। पीड़ित की मां का आरोप था कि उसी दिन दोपहर में आमिर उनके घर आया। आम देने के बहाने आमिर उसके 4 वर्षीय बेटे को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसनें बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्चा घर लौटकर आया और सारी बात बताई। सात गवाह हुए पेश तब बच्चे की मां ने जाकर थाने में रिपोर्ट लिखवाया। बच्चे का मेडिकल हुआ। पुलिस ने दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार किशोर मानते हुए आरोप पत्र किशोर न्यायालय भेजा था। वहां आरोपी की उम्र 16 वर्ष से अधिक व अपराध गंभीर होने से विचारण पॉक्सो कोर्ट में भेजा गया। अभियोजन ने सात गवाह परीक्षित कराए। कोर्ट ने बालक की बौद्धिक क्षमता का आंकलन कर उसका भी बयान लिखा। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जज पवन कुमार शर्मा ने आमिर को दोषी मानते हुए सजा काटने के लिए जेल भेज दिया। साथ ही 56 हजार रूपये अर्थदंड देने का भी आदेश दिया है।
*पिछले दस वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से आए बाहर : आरए वर्मा सुल्तानपुर।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने अंतरिम बजट की सराहना करते हुए कहा यह बजट मजबूत भविष्य की गारंटी देता है। उन्होंने कहा पिछले दस वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए और सरकार गरीबों को सशक्त बना रही है।बजट में 5 साल में 2 करोड़ लोगों के लिए नए घर बनाने,इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11. 11 लाख करोड़ खर्च करना बताता है कि देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है।
क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने अंतरिम बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा 2047 तक विकसित भारत बनाने वाला बजट है।इस बजट में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी।3 प्रमुख आर्थिक रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।रोजगार के लिए 55 लाख नए अवसर मिलेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार के निधन के बाद आयोजित शोक सभा में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि सुल्तानपुर ...।
सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री और सुल्तानपुर के प्रभारी आशीष पटेल आज सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, साथ ही कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया। वहीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने साफ कहा की अपना दल नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की लड़ाई लड़ रहा है।
दरअसल प्रभारी मंत्री आशीष पटेल आज पुलिस लाइन पहुंचे जहां सभागार में उन्होंने आलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही जिले की कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही मंत्री आशीष पटेल ने पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का भी हाल जाना। वहीं जिले के कानून व्यवस्था के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबे की कानून व्यवस्था नंबर वन है और जिले के जनप्रतिनिधि भी यहां की कानून व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
वहीं लोकसभा चुनाव में अपना दल कितने सीटों पर चुनाव लडेगी के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा की की हम प्रदेश की सभी 80 सीटों पर तैयारी किए हैं। जहां हम लड़ेंगे वहां अपने प्रत्याशी को लड़वाएंगे, और जहां बीजेपी लड़ेगी वहां उसे जितवाएंगे। उन्होंने साफ कहा की अपना दल कभी सीटों की लड़ाई नहीं लड़ता है, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की लड़ाई लड़ रहा है और इस बार 80 की 80 सीटें हम जीतने जा रहे हैं।
सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री और सुल्तानपुर के प्रभारी आशीष पटेल आज सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, साथ ही कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया। वहीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने साफ कहा की अपना दल नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की लड़ाई लड़ रहा है।
दरअसल प्रभारी मंत्री आशीष पटेल आज पुलिस लाइन पहुंचे जहां सभागार में उन्होंने आलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही जिले की कानून व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
इसके साथ ही मंत्री आशीष पटेल ने पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का भी हाल जाना। वहीं जिले के कानून व्यवस्था के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सूबे की कानून व्यवस्था नंबर वन है और जिले के जनप्रतिनिधि भी यहां की कानून व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
वहीं लोकसभा चुनाव में अपना दल कितने सीटों पर चुनाव लडेगी के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा की की हम प्रदेश की सभी 80 सीटों पर तैयारी किए हैं। जहां हम लड़ेंगे वहां अपने प्रत्याशी को लड़वाएंगे, और जहां बीजेपी लड़ेगी वहां उसे जितवाएंगे। उन्होंने साफ कहा की अपना दल कभी सीटों की लड़ाई नहीं लड़ता है,वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की लड़ाई लड़ रहा है और इस बार 80 की 80 सीटें हम जीतने जा रहे हैं।
सुलतानपुर 31 जनवरी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार में आबकारी विभाग की अवशेष दुकानों का ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में आज कुल 18 दुकानों का व्यवस्थापन हुआ । उन्होंने बताया कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, आबकारी विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवम आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी गण एवं आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर में आज अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के सहायतार्थ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर सहित तमाम लोग शामिल हुये। इस दौरान गरीबों को कम्बल,महिलाओं को सिलाई मशीन और गरीब बच्चियों को सायकिल वितरित किया गया।
दरअसल आजाद समाज सेवा समिति के संरक्षक आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह हैं। हर बार उन्ही के संचालन में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,लेकिन इस बार संजय के जेल में होने चलते ये कार्यक्रम विलंब से किया गया। इस दौरान नगर के तिकोनिया पार्क में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 894 निराश्रितों को कम्बल, 50 बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन और 50 गरीब बच्चियों को सायकिल वितरित किया गया ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें और आत्मनिर्भर बन कर जीवन यापन कर सकें।
वहीं मंच से संबोधित करते हुए गोपाल राय ने आज समाज सेवा समिति के कार्यों की सराहना की,साथ ही सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा की आज पूरा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन जिन सपनो को लेकर उस समय के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी,उसके बाद भी संस्था द्वारा बच्चियों को सायकिल,गरीबों को कंबल,महिलाओं को सिलाई मशीन क्यों वितरित करना पड़ रहा है। उन्होंने साफ कहा की
75 साल बाद भी पार्टियां आती और जाति रही लेकिन हिंदुस्तान के गरीबो की तकदीर और तस्वीर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने संस्था के आयोजन पर बधाई दी, साथ ही कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते ही बीजेपी के वक्तव्य राम लला आ गए अब राम राज्य आ गया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जहां दैविक और भौतिक विपत्तियां हैं वहां रामराज्य कैसे हो सकता है।
रामराज्य को बनाने के लिए लोहिया और गांधी का समाजवाद ही एक रास्ता है। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जेल में बंद होने के सवाल पर रघु ठाकुर ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए जेल से अच्छा क्या है, जेल आंदोलनकारियों के लिए तीर्थ है। आज जेल में हैं तभी उनकी चर्चा भी हो रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा HIV संक्रमित लोगों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु जागरूकता शिविर का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।
सुलतानपुर 30 जनवरी/उपरोक्त विषयक उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सुलतानपुर में एच.आई.वी. संक्रमित लोगों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिये दिनांक 29.01.2024 से 30.01.2024 को समय प्रातः 11 बजे से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज अभिषेक सिन्हा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ0 आर0के0 यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी वी.पी. वर्मा, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ0आर0के0 कनौजिया, ए0आर0टी0 सेन्टर के प्रभारी डॉ0 राम धीरेन्द्र एवं ए0आर0टी0 सेन्टर के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अबसार अहमद एवं समस्त स्टाफ ए0आर0टी0 सेन्टर, एस.एस.के. पी0पी0टी0सी0ए0,अहाना/सुभिक्षा/लक्षित हस्तक्षेप परियोजना यूनिट प्रोग्राम मैनेजर एवं सी.एस.सी. विहान प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में ए0आर0टी0 सेन्टर में कार्यरत समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग राशि द्वारा एच.आई.वी. संक्रमित को कम्बल वितरण किया गया।
Feb 01 2024, 19:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
94.0k