*छपिया में जरूरतमंदों को बांटा कंबल*
छपिया(गोण्डा)। कंपकंपा देने वाली ठंड में भगवान स्वामी नारायण के जन्मस्थान ग्राम सभा छपिया गांव में रविवार को ठिठुर रहे गरीब असहाय और जरूरतमंदों को वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अनिल त्रिपाठी व अजय त्रिपाठी ने कंबल वितरण किया। ठिठुरती ठंड में असहायों को बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है।
जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों की मदद की। समाजसेवी ने कहा कि, गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है।
उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाऊंगा। गांवों में अभी तमाम ऐसे जरूरतमंद हैं जिन्हें ठंड का विकट सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के बीच जाकर उन्हें गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं।
जरूरतमंदों ने कहा, सराहनीय कदम
कहा जाता है कि, जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।
एक ओर जहां ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है, लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। असहायों पर सबकी दया नहीं होती, बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। दलित टोलों में जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा अभी तक कंबल वितरण नहीं करना व ना ही अलाव की व्यवस्था को देखते हुए इस तरह आयोजन शुरू किया। जो लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है। मौके पर डॉ. अवधेश शुक्ल, शिक्षक सोमेश तिवारी, गोपी पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, कोटेदार राम तिवारी, दिग्विजय नाथ, रुसे यादव, बाले यादव, राजेन्द्र, प्रमोद आदि मौजूद रहे।


छपिया(गोण्डा)। कंपकंपा देने वाली ठंड में भगवान स्वामी नारायण के जन्मस्थान ग्राम सभा छपिया गांव में रविवार को ठिठुर रहे गरीब असहाय और जरूरतमंदों को वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अनिल त्रिपाठी व अजय त्रिपाठी ने कंबल वितरण किया। ठिठुरती ठंड में असहायों को बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है।







Jan 28 2024, 17:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k