जननायक को भारत रत्न दिए जाने पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने जताई प्रसन्नता, बिहारवासियों के लिए बताया गौरव का पल
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बीजेपी नेता सुरेश शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा सुनने के बाद प्रसन्नता जाहिर की है।
उन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिलना पूरे बिहारवासियों को गर्वान्वित करने वाला क्षण है।
उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके सामाजिक राजनीतिक जीवन को समझे है और भारत रत्न सम्मान दिए है।
श्री शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान मिलने से पूरे बिहार के लोग काफी खुशी महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर उन्हें अपना भांजा मानते थे और भगिना कहकर बुलाते थे। इस दौरान सुरेश शर्मा ने अपने और कर्पूरी ठाकुर के साथ मिलने के वाकया को बताया। जब उस समय कर्पूरी ठाकुर को हाजीपुर के एक पेट्रोल पंप से अपने गाड़ी में बिठाकर मुजफ्फरपुर छोड़े थे।
उस दौड़ में कांग्रेस के प्रधानमंत्री स्वo इंदिरा गांधी की पुलिस उन्हें खोज रही थी। तब मुजफ्फरपुर से नेपाल जाकर उस दौड़ में कर्पूरी जी छुपे थे। इस दौरान उस समय के पूरी कहानी को उन्होंने बताया।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी











Jan 25 2024, 09:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k