/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz संदेहास्पद स्थिति में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस Deepak kumar
संदेहास्पद स्थिति में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

तिसरी, गिरिडीह


तिसरी थाना क्षेत्र के मचनिया स्थित कुहकवा पहाड़ी के समीप गुरुवार की शाम एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है। महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कुछ ग्रामीणों द्वारा कुहकवा पहाड़ी के समीप महिला के शव को देखा गया। महिला के शव पड़े होने की जानकारी आस पास के ग्रामीणों को मिली जिसके बाद उक्त स्थान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और महिला की पहचान करने में जुट गए। खबर लिखे जाने तक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई।
इधर पहाड़ी के समीप महिला के शव होने की सूचना किसी ने तिसरी पुलिस को दिया जिसके बाद तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाई थाना प्रभारी, मनसाडीह ओपी प्रभारी समेत सशस्त्र बल के कई जवान मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए।