भाजपा सरकार के द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है: विधायक सुनील वर्मा

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकास खंड परसेंडी की ग्राम पंचायत ककरा मउ सरैयां एवं ग्राम पंचायत बमनापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवृत मान भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका असर धरातल पर दिखाई दे रहा है।
समाज के सभी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए योगी और मोदी की सरकार कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदित बाजपेई जिला मंत्री भाजपा ने कहा कि योगी और मोदी सरकार के कार्यों से संपूर्ण समाज लाभान्वित हो रहा है, आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है जिससे कि सभी योजनाओं का लाभ आप सबको मिलता रहे।
अनूप श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी सरकार की उपलब्धियां का बखान किया। कार्यक्रम को रामनरेश त्रिवेदी भाजपा नेता व मनोज कुमार त्रिवेदी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप सभी बढ़-चढकर उठाएं और एक बार फिर भाजपा सरकार को केंद्र में विजई बनाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय वर्मा, संजय शुक्ला, गोविंद गोपाल सिंह, अखिलेश दीक्षित, करण सिंह, किशन शुक्ला सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 
						



 









 
Dec 30 2023, 20:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k