युवक की घर से बुलाकर हत्या, छठ पूजा में दिल्ली से आया था घर

बेगूसराय : जिले में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित बलान नदी की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले श्री बालेश्वर साहनी का 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार साहनी के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि अजय कुमार साहनी दिल्ली में रहकर मार्बल पत्थर का काम करता था। और 17 तारीख को नहाए खाए के दिन छठ पूजा के अवसर पर अपने घर आया था।
उन्होंने बताया कि अजय कुमार साहनी को किसी ने घर से बुला कर ले गया। उसके बाद अजय कुमार साहनी घर वापस काफी देर तक नहीं लौटा। घर वालों के द्वारा काफी खोजबीन किया। लेकिन अजय कुमार साहनी का कोई अता-पता नहीं चल सका।
फिर बाद में पता चला कि बलान नदी स्थित एक झाड़ी में शव पड़ा हुआ है। आनन फानन परिजन जब शव को देखने के लिए गए तो अजय कुमार सहनी के रूप में पहचान की गई।
परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि इसको घर से बुलाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बलान नदी स्थित झाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को दी मौके पर बछवारा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट


 
						




 


 
 
 
 
Nov 21 2023, 16:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0