दो पक्षों के बीच मारपीट,एक युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और देखते ही देखते जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। वहीं इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं गोलीबारी के बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे।घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव की है। घायल युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव के रहने वाले नारायण यादव का पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है।
घायल रंजीत यादव ने बताया है कि गांव के ही फुफेरे भाई के साथ जमीनी विवाद वर्षों से चला रहा था। वह अपना हिस्से का जमीन बेच दिया। आज फिर से मेरे जमीन पर जबरन खेत जोतने के लिए आ गया था। तभी खेत जोतने का विरोध किया तो पहले मारपीट करने लगा उसके बाद देखते ही देखते गोली चलाना शुरु कर दिया। गोली चलते ही रंजीत यादव को दो गोली लग गई। गोली लगते ही रंजीत यादव बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में रंजीत यादव को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया
वहीं फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर बछबड़ा थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। बछवारा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई है। इसी मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोग गोली चल दिया, जिससे रंजीत यादव को गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज बेगूसराय के सदर स्थल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट


 
						



 
 

 
 

 
 
Nov 16 2023, 21:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.9k