दीपावली पर बाजारों में दिख रही है लोकल फॉर वोकल का असर, लोकल सामनों की खूब हो रही बिक्री से स्थानीय कलाकारों के हौसले बुलंद
![]()
बेगूसराय : जिले में दीपावली को लेकर अब लोगों का उत्साह भी चरम पर है और अब लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकल भी चुके हैं। खासकर दीपावली के दिन होने वाले पूजन उत्सव के लिए दीप , हुक्का पाती, भगवान की मूर्ति, घरकुंडा, मिठाई की खरीदारी हो रही है। लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
खास बात यह है कि इस बार लोगों का आकर्षण चाइनीज सामानों की तरफ कम है और लोग हस्त निर्मित सामानों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लोगों से बात करने पर यह साफ नजर आया कि प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के आह्वान के बाद लोग अब भारतीय सामानों को काफी तरजीह दे रहे हैं।
इस वजह से एक तरफ जहां स्थानीय कलाकारों के हौसले बढ़ रहे हैं तो आर्थिक रूप से भी अब यहां के मजदूर एवं कारीगर समृद्ध हो रहे हैं।निश्चित रूप से इस बार मजदूरों के घर भी रोशन होंगे और उन्हें भी दिवाली का पूरा आनंद आएगा।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट




Nov 13 2023, 10:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k