सरायकेला : सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब के दिगंबर सिंह सरदार अध्यक्ष, परशुराम गोराई सचिव व शंकर सिंह बने उपाध्यक्ष
![]()
सरायकेला: जिला के नीमडीह प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव के उपस्थिति में सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब का गठन किया गया। जिसमें दिगंबर सिंह सरदार अध्यक्ष, परशुराम गोराई सचिव व शंकर सिंह उपाध्यक्ष चयनित हुए। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
जिसमें दिगंबर सिंह सरदार को 63 मत, महादेव सिंह सरदार को 10, कालीपद टुडू को एक व सुखदेव हांसदा को शून्य मत प्राप्त हुआ। परशुराम गोराई सर्वसम्मति से सचिव व शंकर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। सदस्य के रुप में हलधर कुमार, जितेंद्र नाथ, रोनाल्डो मार्डी, निरंजन महतो, हरि नारायण सिंह, अरुण सिंह, रोहिन सिंह सरदार, सुभाष कुमार मंडल, दिनेश रजाक व मोतीलाल सिंह सर्वसम्मति से चूने गए।
मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति सकारात्मक प्रभाव के लिए प्रोत्साहित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से भी युवाओं को आर्थिक रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रेमचांद मार्डी, जनसेवक सुखलाल महतो आदि उपस्थित थे।











Oct 18 2023, 15:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.0k