*ट्रस्ट ने जरूरत मंद पैंसठ बच्चों में स्टडी मैटीरियल व स्टेशनरी निशुल्क किया वितरित*
![]()
मनकापुर (गोंडा)।रविवार को मनकापुर अंतर्गत पण्डितपुर गांव में अशफीर्लाल चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन प्रसिद्ध साहित्यकार साहित्य भूषण डॉ सतीश आर्य के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल, कवि व शिक्षक बृजराज माली, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान हरेंद्र नाथ पांडेय की गरिमामई उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा मीना कुमारी आर्या, उपाध्यक्षा रागिनी देवी, महामंत्री शुभम् सिंह कनौजिया, सदस्य सत्यावती व आदर्श सिंह कनौजिया ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बैज अलंकरण, माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आरम्भ में आकृति आर्य, स्मृति आर्य,देवांश आर्य, श्रेष्ठ सिंह कनौजिया, कल्पना सिंह, मासूम सिंह, स्वर्णिमा सिंह,कोमल सिंह कनौजिया ने स्वागत गीत व वंदना गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीता।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जोर्खू की पुण्यतिथि पर ट्रस्ट की संरक्षिका संवारी देवी व उनके पुत्र गण रणजीत सिंह कनौजिया, बलजीत सिंह कनौजिया व इन्द्रजीत सिंह कनौजिया द्वारा शिशु कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के जरुरत मंद बच्चों में बुक सेट, रजिस्टर व पेन पेंसिल निशुल्क भेंट किया गया।
इस अवसर पर अनन्त राम तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा,पत्रकार राकेश कुमार ,एडवोकेट उमाकांत शुक्ल, श्रीकांत मिश्र, रमेश कुमार, डॉ अजय त्रिपाठी,बसंत कुमार दूबे, घनश्याम यादव, ब्रह्मदीन वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद,जग प्रसाद,पिंकी देवी अध्यक्षा शान्ति फाउन्डेशन, सुनील आनंद, राजकुमार शास्त्री, सुरेन्द्र कुमार राही,अनिल गौतम, मदनलाल,रवि आर्य, शिवदास, मुकेश कुमार, मनीष, कमलजीत, रजनीश तिवारी, गंगा राम पाण्डेय,बुद्धू वर्मा,जगराम, जितेन्द्र कुमार,अमर जीत, शिवम्, अतुल त्रिपाठी, सक्षम, रौनक, वर्षा, आदित्य सहित लगभग दो सौ लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक घनश्याम मौर्य व दिलीप कुमार ने किया ।
Aug 28 2023, 17:31