मुहर्रम जुलूस 2023 को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक की, उपस्थित लोगों और पदाधिकारियों से कही यह बात
नवादा : मुहर्रम जुलूस 2023 को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आज धमौल, वारिसलीगंज और नगर थाना नवादा में लाईसेंसीधारियों और प्रबुद्धजनों के साथ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में बैठक हुई।
![]()
उन्होंने कहा कि प्रशासन समाज का अंग है। अधिकारियों का मुख्य कर्तव्य जनसेवा ही है। मुहर्रम जुलूस 29 और 30 जुलाई को आयोजन होगा। उन्होंने लाईसेंसधारियों और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जुलूस को सौहार्द वातावरण में सम्पन्न करायें। इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष और थाना में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा।
जिला प्रशासन जनता की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करता है। शांति और संयम से मुहर्रम जुलूस को सम्पन्न कराने के लिए अपील की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि भाईचारे और सौहार्द का वातावरण कायम रहना चाहिए। सरकार के मानक के अनुरूप कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। सभी स्थलों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी विभाग अपने-अपने स्तर से कार्यों को ससमय पूर्ण करायेंगे।
धमौल थाना में जिलाधिकारी ने कहा कि यहां 05 थाना 02 अनुमंडल और 03 जिलों के शांति समिति के सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित हैं। प्रबुद्धजनों के द्वारा दिये गए समस्याओं का समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया गया है। बेहतर समन्वय करते हुए सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जुलूस/मेला में बच्चों और बृद्धजनों के पैकेट/जेब में मोबाईल नम्बर के साथ पूरा पता लिखकर रख देंगे। मेला में गुम होने के उपरांत यह मोबाईल नम्बर और पता उनके माता-पिता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।
अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि मुहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र पर प्रतिबंध रहेगा, डीजे का प्रयोग नहीं होगा। जुलूस में शामिल होने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है। 107 की कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण करने के लिए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी।
प्रबुद्धजन अफवाहों का व्हाट्सएप पर शेयर नहीं करेंगे। अधिकारियों के द्वारा अफवाहों का खंडण के उपरांत ही इसका प्रसार करेंगे। लाउडीस्पीकर के उपयोग के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर लेंगे। जुलूस में शामिल बच्चों के व्यवहार पर अविभावक नियंत्रण रखेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार ने सभी उपस्थित शांति समिति के सदस्यों, जन प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से विभिन्न स्थलों का फिडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जुलूस में मोटरसाईकिल का भी उपयोग नहीं किया जायेगा। आपत्तिजनक नारा लगाने और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा।
महेश कुमार चैधरी एसडीपीओ पकरीबरावां ने कहा कि पूर्व की भांति डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। उत्तेजक नारा नहीं लगाना है। बच्चों पर माता-पिता/ अविभावक निगरानी अवष्य रखेंगे। मंदिरों के पास रूककर नारा लगाने की अनुमति नहीं होगी।
लाईसेंस में निर्धारित मार्गों से ही जुलूस का आवागमन होगा। बिना लाईसेंस के कोई भी मुहर्रम जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक पार्टियों के बैनर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
शांति समिति की बैठक में लाईसेंसधारी और जन प्रतिनिधियों के द्वारा एक स्वर में कहा गया कि कहीं पर भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटेगी। जुलूस के मार्ग में सड़कों की साफ-सफाई और समतलीकरण करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावे पोल और बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रषासन से अपील किया गया। सभी जुलूस और मेला में आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी।
अनुराग कौशल जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक के अंत में शांति समिति के सम्मानित सदस्यों, जनप्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातों की चर्चा किये। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण सड़क दुर्घटना में तेजी आयी है।
आज की बैठक में विकास कुमार पाण्डेय एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अंजनी कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, नीरज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरीबरावां, एमओआईसी वारिसलीगंज, संबंधित क्षेत्रों के थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Jul 27 2023, 18:12