मणिपुर में महिलाओं की नग्न परेड कराने पर भड़का लोगोंका गुस्सा, भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को किया आग के हवाले
#mob_burnt_main_accused_house_of_manipur_womens_naked_parade_case
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता से देश भर में उबाल है। वहीं, राज्य एक बार फिर “जल” उठा है।महिलाओं की नग्न परेड कराने के मामले में लोगों का गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को गुरुवार को आग के हवाले कर दिया।दो महिलाओं से सार्वजनिक बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी के घर को उसी के गांव वालों ने फूंक दिया है।
मणिपुर के जिस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद देशभर में इस घटना के खिलाफ गुस्सा था, वहीं अब आरोपी के खुद के समुदाय के लोग भी खुलकर आरोपियों की खिलाफत कर रहे हैं। महिला के साथ बर्बरता करने वाले मैतई समुदाय के लोग हैं और उसके घर को आग लगाने वाले भी उसी मेतई समुदाय के लोग हैं।मामले में आरोपियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी पर स्थानीय लोग थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में एकत्र हो गए हैं। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को आग के हवाले कर दिया।
वायरल वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सरेआम उनके साथ दरिंदगी करने वालों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी हुउरेम हेरोदास भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।पुलिस का कहना है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रात को भी पुलिस की टीम हर संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस की टीम बुधवार रात से ही जगह-जगह छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








Jul 21 2023, 10:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.4k