महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने एमजी रोड का फीता काटकर किया जनता को समर्पित
![]()
कटिहार : नगर निगम के द्वारा बनाए जा रहे कटिहार शहर के महत्वपूर्ण सड़क एमजी रोड का निर्माण कार्य समाप्त होने पर महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने इस सड़क का फीता काटा जिसके बाद इस सड़क को आम जनता के लिए आज से खोल दिया गया है।
बताते चलें कि कई दिनों तक एमजी रोड में बनाए जा रहे सड़क का कार्य चल रहा था करोड़ों की लागत से बनाए गए सड़क के बन जाने से शहर वासियों को बरसात के मौसम में जल जमाव से निजात मिलेगा साथ ही यह मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के साथ है ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य से शहर की रौनक बढ़ेगी और वासियों को आवागमन में किसी भी तरह की अब कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र वासियों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है। जिसको लोगों के लिए आज से खोल दिया गया है ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
वहीं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि अभी यह सड़क का पूर्ण रूप से उद्घाटन नहीं किया गया है। सड़क में अभी भी बहुत कार्य बची हुई है जिसको पूर्ण कर उन्हें भव्य रुप से इस शहर को सजाया जाएगा और लोगों के लिए यह मुख्य सड़क को समर्पित किया जाएगा।
कटिहार से श्याम







Jun 20 2023, 16:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k