/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz *जिले की बहुचर्चित छानबे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-अपना दल एस की जीत हुई* uttar pradesh
*जिले की बहुचर्चित छानबे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-अपना दल एस की जीत हुई*

मिर्ज़ापुर। जिले की बहुचर्चित छानबे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-अपनआ दल एस की जीत हुई है। यहां सपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। विजय पाने वाले अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

 छानबे विधान सभा से अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कोल 9589 मतों से हुईं विजयी। रिंकी कोल को 76,176 मत मिले वहीं समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 66,587 मत मिले हैं।

*अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 34000 वोटों से जीते*

लखनऊ ।अयोध्या नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू से 35625 मतों से विजय दर्ज की है।भाजपा प्रत्याशी को 77456 और सपा प्रत्याशी को 41831 मत प्राप्त हुए हैं। नगर निगम चुनाव के रुझान सुबह 11 बजे से ही आने लगेंगे। मतपत्र से चुनाव होने की वजह से 10 नगर पंचायतों में मतगणना में समय लगेगा। इससे नगर पंचायत अध्यक्षों की स्थिति शाम तक ही साफ हो पाएगी। 

सीतापुर के हरगांव से निर्दलीय गफ्फार खां जीते 

सीतापुर जनपद की हरगांव नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खां को विजयी घोषित कर दिया गया है। वह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दिव्या ओझा ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। नवीन गल्ला मंडी परिसर में सीतापुर नगर पालिका की मतगणना चल रही है। दोपहर बाद लगभग 3:15 बजे यहां सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। अर्धसैनिक सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला फिलहाल तनाव बना हुआ है।

मनकापुर में भाजपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार को 885 मतों से हराया

गोंडा जिले की दस नगर निकायों में मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के दुर्गेश कुमार सोनी को अध्यक्ष के लिए मनकापुर की जनता ने चुन लिया है। दुर्गेश सोनी 2919 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए हैं। सपा के राम कृपाल सोनी राहुल को 2034 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी हस्मतुल्लाह अपनी जमानत नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 35 वोट मिले। इनसे अधिक वोट निर्दलीय प्रत्याशी सहजादे को मिला। उन्हें 21 मत प्राप्त हुए। सात लोगों ने नोटा पर मतदान किया। 196 मत अवैध घोषित किए गए हैं। 

लखनऊ नगर निगम की स्थिति

- गीता पल्ली से ऋचा मिश्रा 140 वोटों से भाजपा से जीती। 

- सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से रंजीता यादव सपा से 28 वोटों से जीती हैं। 

- बाबुकुंज बिहारी वार्ड 25 सरिता मिश्रा भाजपा 3300 वोटों से जीतीं। 

- नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड से भाजपा की रश्मि सिंह चुनाव जीती। 

- गुरुगोविंद सिंह वार्ड 45 भापजा से 2091 से जीती। 

- गुरुनानक नगर वार्ड 23 पीयूष दीवान भाजपा से 2500 वोटों से जीते, बैलेट खुलने बाकी। 

- रानी कनौजिया 94 दौलत गंज बीजेपी। 

- नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम द्वितीय वार्ड से भाजपा की राजकुमारी मौर्य चुनाव जीतीं। 

- राम जी लाल सरदार पटेल नगर वार्ड से संध्या मिश्रा भाजपा से 1648 वोटों से जीती। 

- 46 ज्योति प्रसाद वार्ड गौरी सांवरिया भाजपा जीतीं। 

- केसरी खेड़ा वार्ड देवेंद्र सिंह यादव जीतू सपा से 4000 वोटों से जीते। 

- नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से भाजपा के प्रदीप शुक्ला विजयी। 

- 15 लाल बहादुर शास्त्री प्रथम सुरेंद्र बाल्मीकि निर्दलीय 1805 से जीत, भाजपा को हराया राकेश सिंह। 

- चित्रगुप्त नगर वार्ड 65 से नरेंद्र कुमार भाजपा से 1342 वोटों से जीते।

*विन्यास पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया नाम रोशन*

नितिन गुप्ता*

कानपुर । शुक्रवार को सीबीएससी बोर्ड ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया, जिसमें कानपुर नगर के तातियागंज स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल क्लास 10th के सुभाषित कुशवाह ने 95.2%, वेद राजपूत ने 93.6 %, क्षितिज द्विवेदी ने 93.2%, अभिषेक वर्मा ने 91.4%, देवांग मिश्रा ने 90.4%, अपूर्वा द्विवेदी ने 87.2%, प्रियम बाजपेई ने 87.2%, वैष्णवी कटियार ने 85.2%, शिवांगी त्रिपाठी 83%, शौर्य उम्र 82.6%, नितेश पांडे 81%, आदित्य नारायण 80.8%, यशी यादव 80.4% व निशांत यादव 80% अंक प्राप्त करके विद्यालय का परचम लहराया । 

वहीं दूसरी ओर इंटरमीडिएट में पीसीएम के छात्रों में सात्विक जायसवाल ने 94.2%, सक्षम मिश्रा ने 92.4%, श्रुति कटियार ने 90.2%, आकर्षण कटियार ने 89%, श्लोक वर्मा ने 88%, अंश वीर सिंह ने 88%, ऋषभ 80% अंक प्राप्त किए। इसी तरह इंटरमीडिएट के पीसीबी के छात्रों में खुशी कटियार ने 89% अंक प्राप्त किए तथा वाणिज्य वर्ग के हर्षिता मिश्रा ने 91.8%, शिवांगी वर्मा 90.4%, शशि चौरसिया 89.8%, सिद्धि गुप्ता 89%, लक्ष्य शुक्ला 86% अंक प्राप्त करके विन्यास पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया। 

विद्यालय के प्रबंधक वरुण कटियार व प्रधानाचार्य सायला वली ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

*झांसी में भाजपा की सबसे बड़ी जीत, 83548 वोटों से बिहारीलाल आर्य जीते*

लखनऊ । शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा जबकि आगरा की एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। झांसी में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

झांसी महापौर सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में आ गई है। 83548 वोटों से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य चुनाव जीत गए हैं। 39903 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू दूसरे नंबर पर रहे हैं। महापौर सीट पर झांसी भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 

भाजपा के प्रत्याशी शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। हर राउंड का चुनाव परिणाम आते-आते भाजपा के प्रत्याशी की बढ़त बढ़ती जा रही थी। 25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को 123451 वोट मिले। बिहारीलाल 83458 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

*उप चुनाव: आजम खां के गढ़ में कड़ी टक्कर, छानबे सीट पर सपा प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त*

लखनऊ । रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है।

स्वार सीट पर 11 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 36179 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 34015 मत मिले। अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी 2164 मतों से आगे हैं। छानबे उपचुनाव के लिए दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा अपना दल (एस) गठबंधन की रिंकी कोल को 10451 मिले हैं और सपा की कीर्ति कोल 13205 वोट मिले हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी को 322 वोट मिले।

खलीलाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी 2776 वोट से आगे

 

खलीलाबाद/ संत कबीर नगर ।अब तक 14 टेबल पर हुए मतगणना रिपोर्ट में निर्दलीय प्रत्याशी जगत जायसवाल 5156 वोट, भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर शर्मा को 2380वोट। इस प्रकार जगत जायसवाल 2776 वोट से आगे चल रहे हैं।

*मतगणना का कार्य प्रारंभ, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद*

दिलीप उपाध्याय

खलीलाबाद/ संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना का कार्य सुबह 8:00 बजे से आरंभ हो गया जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद मय फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिख रहे हैं।

 चेयरमैन प्रत्यासी जगत जयसवाल , चुनाव निशान टोटी, श्याम सुंदर वर्मा चुनाव निशान कमल का फूल चुनाव परिणाम में अपनी अपनी जीत का दावा करते दिख रहे हैं इनवेलिड वोट को लेकर तकरार पुलिस पुलिस ने भांजी लाठी मतगणना स्थल से कालर पकड़ पकड़ कर पुलिस ने लोगों को बाहर किया।

क्रिएटिव कान्वेंट कॉलेज में मोहम्मद मोह्ताशिम सिद्दिकी ने बाजी मारी

सरोजनीनगर लखनऊ। शुक्रवार को सीबीएसई परीक्षा परिणाम में क्रिएटिव कान्वेंट कॉलेज में इंटरमीडिएट में 67 विद्यार्थियों में से 66 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए| जिसमे से सुजाता सामंत ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। और हाईस्कूल में 88 विद्यार्थियों में सभी विद्यार्थी सफल हुए जिसमे मोहम्मद मोह्तशिम सिद्दिकी ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय में प्रथम स्थान पर मोहम्मद मोह्ताशिम सिद्दिकी ने 94.20प्रतिशत, अक्षत तिवारी 93.20 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर सुजाता सामंत ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कालेज प्रबंधक योगेंद्र सचान ने सभी सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए सम्मानित किया।

अवध कॉलेजिएट का इंटरमीडिएट एवम् हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत परिणाम

सरोजनीनगर /लखनऊ।अवध कॉलेजिएट विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित हुए परिणाम में इंटरमीडिएट के कुल 579 छात्र सम्मिलित हुए और परिणाम शत प्रतिशत रहा ।इंटरमीडिएट के छात्र अनुराग यादव ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के कुल छात्रों में 11 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त व 48 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया। वहीं हाई स्कूल में कुल 562 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें सभी छात्र अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए हाई स्कूल की परीक्षा में अनुष्का चौरसिया ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया।

कुल 8 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया 50 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह और निर्देशिका जतिंदर वालिया ने विद्यालय के बच्चों के माता-पिता को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदु चंदेल ने सभी अध्यापकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि उनकी कठिन मेहनत का प्रतिफल परीक्षा परिणाम के रूप में मिला हैं।

एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया

चंदौसी। एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल की सभी माताओं को बुलाया गया तथा केक काटा गया स्कूल में सभी माताएं के बीच एक सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूल की सभी माताओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया स्कूल में 4 सेल्फी प्वाइंट बनाए गए जिसे स्कूल की सभी अध्यापिका द्वारा बनाया गया। जिसमें हर माता को अपने बच्चे के साथ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खींच कर अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर लगानी है तथा माताओं के बीच अलग-अलग खेलों का आयोजन किया गया।

माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा खूब आनंद लिया बच्चों ने अपने हाथों द्वारा कार्ड बनाकर अपने भाव प्रकट किए तथा अपनी माताओं को दिए इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ कार्यक्रम में नेहा दिव्या प्रिया अंकिता पायल अर्चना दीक्षा मीनू प्रियांशी सिल्की रूपाली नीरज सरिता काजल कोमल पारुल आध्या हुमा शालू निशा मंतशा रक्षा बुशरा बॉस की आदि अध्यापिका ओं का सहयोग रहा।