*झांसी में भाजपा की सबसे बड़ी जीत, 83548 वोटों से बिहारीलाल आर्य जीते*
![]()
लखनऊ । शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा जबकि आगरा की एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। झांसी में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।
झांसी महापौर सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में आ गई है। 83548 वोटों से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य चुनाव जीत गए हैं। 39903 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू दूसरे नंबर पर रहे हैं। महापौर सीट पर झांसी भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
भाजपा के प्रत्याशी शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। हर राउंड का चुनाव परिणाम आते-आते भाजपा के प्रत्याशी की बढ़त बढ़ती जा रही थी। 25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को 123451 वोट मिले। बिहारीलाल 83458 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।





May 13 2023, 14:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
53.4k