*भाजपा ने कौशल अवस्थी एवं गीता गुप्ता पर जताया भरोसा*
![]()
नितिन गुप्ता
कानपुर- भाजपा ने आज अपने द्वितीय चरण मतदान चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है ।जिसमें कानपुर नगर की बिल्हौर सीट से कौशल अवस्थी, घाटमपुर से शिखा वर्मा, शिवराजपुर से गीता गुप्ता एवं बिठूर से निर्मला सिंह पर विश्वास जताया।
आज शाम को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल के द्वारा लिस्ट जारी की गई। लिस्ट आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। बिल्हौर में भाजपा प्रत्याशी कौशल अवस्थी को सैकड़ों नगर वासियों ने माला पहना कर सम्मानित किया।
इस मौके पर कौशल अवस्थी ने सर्वप्रथम कोतवालेश्वर मंदिर जाकर महादेव का आशीर्वाद लिया तदोपरांत वह सिंह वाहिनी मंदिर पहुंचे और मां सिंह वाहिनी के दर्शन किए, यहां से जन संपर्क करते हुए वह बिल्हौर वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रसाद स्वरूप सभी को लड्डू बांटे गए, बिल्हौर क्षेत्रीय लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की।
शिवराजपुर वासियों आपकी बेटी गीता गुप्ता आ गई
शिवराजपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता गुप्ता के समर्थकों ने माला पहना कर अपनी खुशी जाहिर की। फिलहाल गीता गुप्ता 1990 से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रही हैं और अपने कार्यकाल में वह महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। ईमानदार छवि की वजह से पार्टी में उनकी अपनी एक अलग छवि है। गीता गुप्ता ने बताया कि मैंने 33 साल से जनता की सेवा की है और अब अपने शिवराजपुर वासियों के लिए बहुत कुछ करने का सपना ईश्वर के आशीर्वाद से निश्चित रूप से संपूर्ण होगा, उन्होंने कहा मैं अपने क्षेत्र की जनता की सेवा सेवक बनकर करूंगी।
कल करेंगे नामांकन
भाजपा के बिल्हौर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी कौशल अवस्थी, शिवराजपुर नगर पंचायत प्रत्याशी गीता गुप्ता एवं दोनों जगह के सभासद के प्रत्याशी कल बिल्हौर तहसील पहुंचकर नामांकन कराएंगे।













Apr 24 2023, 20:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k