जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के जामुन पंचायत भवन में बाबा साहेब का मनाया गया 132 वाॅ जयंती समारोह
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के जामुक पंचायत भवन में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई 132 वाॅ जयंती समारोह।
![]()
स्थानीय मुखिया फुलेश्वर रजक ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नारी स्वतंत्रता की प्रतिभुती, लोकतंत्र के जन्मदाता, निष्पक्ष न्यायधीश, कुशल प्रशासक तथा दबे -कुचले लोगों को मुख्य धारा में लाने वाले महान विभूति को नमन करता हूं।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत के स॑बिधान निर्माता के जयंती पर सभी लोग उनके आदर्शों पर चलने की कोशिश करे। बाबा साहेब भारत रत्न डाॅ भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवश पर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शत शत नमन करता हूं।
वही म॑च स॑चालन करते हुए शिवभजन सिंह स्मृति विचार म॑च के अध्यक्ष शिवनारायण कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब एक व्यक्ति नहीं विचार थे। मनुवाद को जड़ से समाप्त करना।छुआ छुत,धर्म के आड़ में गुलामी की जंजीरों से मुक्त दिलाने जैसी कुरितियां के प्रवल विरोधी थे।
उनका कहना था स॑गठीत हों शिक्षित बनो और हर चीज पर अपना अधिकार जमाओ। मै वैसे निर्भिक , साहसी तथा प्रखर समाजवादी नेता को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
इस मौके पर शिवश॑कर केवट, राजे॑द्र मांझी, दुर्वे मांझी, भरत कुमार,रेखा देवी, मुन्ना केवट, रामेश्वर रजक,रामू मांझी,अनील डोम, परमेश्वर कुमार, कमलेश बि॑द सहित दर्जनों लोगों ने बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जहानाबाद से बरुण कुमार






Apr 14 2023, 15:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.5k