बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर मे मनाई गई बाबा साहब की जयंती
जहानाबाद : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में संविधान सभा के अध्यक्ष भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।
![]()
मौके पर हरिशंकर कुमार (जिला संगठन आयुक्त) ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं के बेहतर जानकार थे, इनकी रूचि समाज सुधार के प्रति ज्यादा था। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। इनका कथन था कि एक सफल क्रांति के लिए असंतोष का होना पर्याप्त नहीं है। जिसकी आवश्यकता न्याय है। जिनमें गलत को गलत कहने की क्षमता नहीं है तो उनकी प्रतिभा व्यर्थ है।
मनुष्य नश्वर है उसी तरह विचार भी नश्वर है। कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है। जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े- तो दवा जरूर दी जानी चाहिए। यदि आप मन से स्वतंत्र हैं। तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।
इस अवसर पर राजीव कुमार- वैष्णवी केसरी (प्लास्टिक वॉरियर्स टीम) के जिला समन्वयक के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में स्काउट और गाइड ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
जहानाबाद से बरुण कुमार






Apr 14 2023, 15:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.7k