भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
![]()
कमलेश मेहरोत्रा
लहरपुर (सीतापुर)। नहर कॉलोनी गेस्ट हाउस में आज पूर्व भाजपा विधायक विस्वां महेंद्र सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।
आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय नहर कॉलोनी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की, और भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा हम भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं।
भाजपा नेतृत्व हमें जो भी दायित्व देता है उसका हम बखूबी पालन करते हैं, पत्रकारों के सवाल कि क्या आप सांसदी का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने स्पष्ट कहा हम सन 2012 से टिकट मांग रहे हैं और हमने अपना जनसंपर्क भी किया था, परंतु केंद्रीय नेतृत्व ने टिकट राजेश वर्मा को दिया था, शीर्ष नेतृत्व का आदेश स्वीकार कर हमने भरपूर मदद कर उन्हें विजई बनाया था।
पत्रकारों के द्वारा बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, आवारा जानवर जैसे ज्वलन्त मुद्दों सहित किसानों को बिजली आदि के सवालों पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि मोदी, योगी सरकार जनहित के कार्यों के लिए वचनबद्ध है,देश निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। जानवरों के लिए गौशालाएं बनाई जा रही है और पशुओं की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है शीघ्र ही छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
किसानों को निशुल्क बिजली व सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया इस मौके पर, भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश बाजपेई, प्रमोद बाजपेई, एडवोकेट देवेंद्र पांडे,मनमोहन गुप्ता, बंशीधर पाठक, योगेश मिश्रा, सहित पत्रकार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Feb 26 2023, 17:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k