ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से सात महिला समेत एक दर्जन घायल, तीन की हालत गंभीर
औरंगाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर ओबरा थाना क्षेत्र में देवकली गांव के पास गुरूवार को दोपहर में एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन पर सवार सात महिलाएं समेत एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]()
घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने 6 की हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें 3 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शेष की हालत खतरे से बाहर है।
घायलों में अधिकांशत: ओबरा थाना क्षेत्र के जियादीपुर गांव के निवासी है।
बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी यात्री अपने गांव जियादीपुर से बाजार करने ओबरा जा रहे थे। इसी दौरान देवकली के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के सड़क के चाट में पलटने से उसपर सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल है। इलाज़ के बाद सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।
घायलों में ओबरा थाना क्षेत्र के जियादीपुर गांव निवासी विनोद मेहता की 37 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी, प्रवेश मेहता की पत्नी प्रमिला देवी, विनोद मेहता की पुत्री प्रीतम कुमारी, उकुर्मी गांव निवासी रामदयाल मेहता की पत्नी फूलमती देवी, जम्होर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी महेंद्र राम की 20 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी एवं अन्य शामिल है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र






Feb 16 2023, 19:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.1k