अब रोमानिया में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, जेट के पीछा करने पर आसमान में ही हुआ गायब!
#china_spy_balloon_row_now_european_country_romania
इन दिनों दुनियाभर में चीनी जासूसी गुब्बारे ने खलबली मचा रखी है। अमेरिका के बाद इन जासूसी गुब्बारों को यूरोप में भी देखे जाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल रोमानिया ने दावा किया है कि है उसके आसमान के ऊपर भी एक बड़े गुब्बारे जैसी चीज उड़ती नजर आई है।हैरानी की बात ये है कि जब इन गुब्बारे जैसे दिखने वाली रहस्यमयी चीजों को निशाना बनाने के लिए जेट उड़े तो ये गायब हो गई। बता दें कि हाल ही अमेरिका ने अपने यहां आसमान में नजर आए बड़े आकार के चाइनीज बैलून को लड़ाकू विमान से हमला कर मार गिराया था।
रोमानिया के मंत्रालय का कहना है कि हमारे हवाई क्षेत्र में संदिग्ध मौसम गुब्बारे का पता लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रोमानियाई वायु सेना की निगरानी प्रणाली ने एक हवाई वस्तु का पता लगाया, जो देश के हवाई क्षेत्र में मौसम के गुब्बारे की तरह उड़ रहा था। मंत्रालय ने कहा कि रोमानिया के दक्षिण-पूर्व संदिग्ध मौसम गुब्बारा देखे जाने के 10 मिनट बाद ही 2 मिग 21 लांसआर जेट ने उसका पीछा किया, लेकिन तब तक वह गायब हो गया। यह गुब्बारा 11,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान के चालक दल टारगेट के व्यू एवं रडार पर पुष्टि नहीं होने के बाद बेस पर लौटने से पहले 30 मिनट तक आसमान में रहे। मगर पुष्टि नहीं हो पाने पर वह बेस पर लौट आए।
रोमानिया के पड़ोसी देश मोलदोवा में भी ऐसा ही दावा किया है। मोलदोवा के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें हवा में किसी रहस्यमयी गुब्बारे के उड़ने की जानकारी मिली थी। यह गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीज यूक्रेन सीमा के पास दिखाई दी। मौसम में खराबी के चलते मोलदोवा की फ्लाइट्स उस गुब्बारे का पता लगाने के लिए उड़ान नहीं भर सके। एक घंटा 22 मिनट तक गुब्बारे पर नजर रखने के बाद गुब्बारे को हानिकारक नहीं माना गया।
कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन 40 से अधिक देशों की गुप्त निगरानी कर रहा है। यह जासूसी गुब्बारा ड्रैगन की इसी जासूसी का हिस्सा है। हालांकि चीन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।











Feb 15 2023, 12:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k