यातायात माह नवम्बर 2025 के 28वें दिन सनबीम स्कूल नैनी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
![]()
साइबर अपराध मिशन शक्ति एवं सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यातायात माह नवम्बर 2025 के अन्तर्गत 28वें दिन यमुनानगर नैनी स्थित सनबीम स्कूल एवं कॉलेज में साइबर अपराध मिशन शक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा प्रयागराज एवं पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ शिक्षको एवं विद्यालय स्टाफ की भारी उपस्थिति रही।यातायात विषय पर उप निरीक्षक इंद्रपाल वर्मा द्वारा उपस्थित हजारों छात्रों को यातायात नियमो सकेतो एवं सुरक्षित वाहन संचालन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उन्होंने सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाना एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार के सराहनीय कार्यो पर सरकार द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाते हैं। मिशन शक्ति के अन्तर्गत उप निरीक्षक कुसुम लता (थाना औद्योगिक)ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायो मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा सहायता प्राप्त करने के माध्यमों की जानकारी दी।
वही उप निरीक्षक सदानंद यादव ने कानून व्यवस्था एवं नागरिक कर्तव्यों पर उपयोगी जानकारी साझा की।यह कार्यक्रम चेयर मैन कमलेश श्रीवास्तव व आर.एस.वर्मा आईएएस पूर्व मण्डल आयुक्त वाइस चेयरमैन समिति के निर्देशन में चलाया जा रहा है समिति सचिव संतोष कुमार ने विद्यार्थियो से अपील किया कि वे शिक्षा को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाएं और प्राप्त जानकारी को अपने परिवार रिश्तेदारों एवं समाज के बीच साझा करे।उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है।
विद्यालय परिसर में शासन द्वारा जारी टोल फ्री नम्बरो के स्लोगन युक्त बैनर भी प्रदर्शित किए गए। शासन द्वारा जारी प्रमुख टोल फ्री नम्बर 112 आपातकालीन सेवा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 1090 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1091 महिला पुलिस हेल्पलाइन 181 महिला सहायता सेवा 108 एम्बुलेन्स सेवा 1076 की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत कुमार सिन्हा(से.नि. जिला विद्यालय निरीक्षक) हसन ए नकवी(सचिव पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति) रामबाबू सिंह(वार्ड ऑफिसर नैनी)सुधीर कुमार प्रजापति (सहायक वार्ड ऑफिसर) मनीष विश्वकर्मा(यूथ टीम प्रभारी)विक्रम पासवान विमल सक्सेना अश्वनी सहित अनेक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हसन ए नकवी द्वारा किया गया।
यातायात व्यवस्था में संदीप कुमार सोनी एवं प्रदीप कुमार शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में पत्रकार माता जतन तिवारी ने भी सहभागिता की।विद्यालय की उप प्रधानाचार्या प्रमिला सिंह ने आए हुए समस्त अधिकारियो एवं समिति पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना एवं समाज को सुरक्षित अपराधमुक्त बनाने की दिशा में सशक्त पहल करना रहा।


पहली बार सदन पहुंचे विधायकों में अपनी सक्रिय उपस्थिति से अलग पहचान बना चुके हजारीबाग क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा सत्रों में कुल 46 सवाल उठाकर राज्य के प्रथम-टर्म विधायकों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।







2 hours and 1 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k