एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को देना पड़ा इस्तीफ़ा, एक और अफेयर का खुलासा
#jensenhuangthirdaffairsurfacesafterresignfromnvidia_ceo
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने इस्तीफ़ा दे दिया है। एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के इस्तीफ़े की घोषणा की है। एलिस हुआंग और एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ उनके कथित विवाहेतर संबंधों की खबरों के बाद जेनसन हुआंग ने गुरुवार को कंपनी से इस्तीफा दे दिया। इस बीच जेनसन हुआंग के निजी रिश्तों को लेकर एक और खुलासा हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का कंपनी की एक अन्य कर्मचारी के साथ भी अंतरंग संबंध था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जेनसेन का ये तीसरा अफेयर है।
![]()
अफेयर्स के कारण बढ़ा था इस्तीफा का दबाव
टेक दिग्गज कंपनी एनवीडिया के सीईओ और को-फाउंडर जेनसन हुआंग ने कंपनी के सीईओ सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ऐलिस हुआंग नाम की महिला से अफेयर के कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। ऐलिस सिंगापुर की कंपनी मेगस्पीड में वरिष्ठ पद पर काम करती हैं और शक है कि वे चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हैं। ऐलिस हुआंग से विवाहेतर संबंधों की ख़बर के बीच एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर की खबरे सामने आई थी। जेनसेन हुआंग के विवाहेतर संबंधों की खबरों के बाद उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया।
जेनसेन का तीसरा अफेयर भी सामने आया
जेनसेन हुआंग के कंपनी छोड़ने के बाद अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी के साथ संबंध रखने का आरोप लगा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेनसेन का ये तीसरा अफेयर है। हाल ही में सामने आए रिश्ते में शामिल कर्मचारी की पहचान नहीं बताई गई। यह नया खुलासा, पूर्व एनवीडिया बॉस से जुड़े दो अन्य एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बाद सामने आया है।
स्वीकार की थी पत्नी से बेवफाई की बात
जेनसन हुआंग ने 8 नवंबर को जारी एक बयान में विवाहेतर संबंध होने की बात स्वीकार की थी। यह बयान एलिस हुआंग के साथ उनके कथित रिश्ते की खबरें सामने आने के बाद आया था। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में एलिस का नाम नहीं लिया था।
कोलेट क्रेस बनी कंपनी की अंतरिम सीईओ
जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी की वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। कोलेट क्रेस सितंबर 2013 में एनवीडिया से जुड़ी थीं। इसके बाद क्रेस कंपनी की एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) बनीं। कंपनी के बोर्ड के मुताबिक़, उन्होंने कंपनी के वित्तीय संगठन का नेतृत्व किया है और "एनवीडिया के विकास और बदलाव में अहम भूमिका निभाई है।"





59 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k